kaimganj news –जल मिशन योजना में पानी टंकी निर्माण के लिए मकान की बाल बाउन्ड्री पर चला बुलडोजर

Picsart 23 12 04 20 16 57 470

Kaimganj news-सरकारी सूत्रों के अनुसार ढहाया गया मकान नवीन पर्तीभूमि पर बना था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के पास स्थिति गांव याहियापुर में जलजीवन मिशन के अर्न्तगत पानी की टंकी का निर्माण होना है। जिसको लेकर लगभग एक माह पूर्व तहसील प्रशासन ने गांव में ही ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित किया था। इस सम्बन्ध में इस जगह पर कब्जा किए हुए लोगों को नोटिस भी दिया गया था।
आज नायब तहसीलदार सृजन कुमार व मनीष कुमार राजस्वकर्मियों के अलावा फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर गांव में पहुंचे । जहां ग्राम समाज की जगह पर गिए गए अतिक्रमण को हटाया गया। लगभग पौन घंटे तहसील प्रशासन की कार्यवाही चली। इस दौरान गृह स्वामी नायब तहसीलदार व तहसील प्रशासन से गुहार लगाता रहा। हालांकि तहसील प्रशासन की ओर से कुछ समय दिया गया है। इस सम्बध में उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने बताया कि यह जगह नवीन परती का 71 नम्बर है जो कि लगभग ढाई बीघा का है। जिस पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण करके निर्माण कार्य करा लिया । पैमाइस के बाद टंकी निर्माण के लिए कार्यवाही की जा रही है।

ट्रान्सफार्मर सही होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेग।

कायमगंज
कायमगंज- कम्पिल मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के पास दो नम्बर फीडर का ट्रान्सफार्मर के लिए पैनलबाक्स लगे हुए थे। सोमवार की तड़के कोई अज्ञात वाहन पोल से टकरा गया। जिससे वहां पर रखा हुआ ट्रान्सफार्मर व पैनलबाक्स क्षतिग्रस्त हो गए और नगर से सटे गांव घसिया चिलौली व आस-पास विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। जिस पर जेई विजय शंकर यादव लाइन मैन के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने बताया कि यह दो नम्बर फीडर की लाइन है। जो गांव घसिया चिलौली के लिए गई है। जिससे लगभग 450 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए फिलहाल मोबाइल ट्रान्सफार्मर लगाया गया है। जेई ने बताया कि ट्रान्सफार्मर को सही होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

बाइक टकराने से वृद्ध घायल,बाइक सवार को पीटा हालत गम्भीर

कायमगंज फर्रुखाबाद।
क्षेत्र के गांव अताईपुर में बाइक वृद्ध से टकराई। अधेड़ सहित बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल। दोनों को नगर के सीएचसी में कराया गया भर्ती।
क्षेत्र के गांव नगला गोदाम निवासी विमल उम्र 18 वर्ष सोमवार को अपने साथी के साथ आलू का पैकेट लेने के लिए कायमगंज मंडी आ रहा था। जब वह अताईपुर कोहना मोड़ के पास पहुंचा तभी इसी गांव के भगवान दास वहां से गुजर रहे थे। बाइक तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे वह व बाइक सवार दोनों जमीन पर गिर कर घायल हो गए। दोनों को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे विमल के चाचा मिथुन ने बताया की विमल आलू का पैकेट लेने के लिए कायमगंज मंडी आ रहा था तभी उसकी बाइक भगवान दास से टकरा गई। इसके बाद बबलू नाम के व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे विमल गंभीर घायल हो गया। अचेत अवस्था में उसे कायमगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए उसे रेफर कर दिया है। वही भगवान दास का इलाज चल रहा था। दोनों ओर से अभी थाने में शिकायत नहीं दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes