kaimganj news -सर्दी में अलाव जलाने की उचित व्यवस्था न होने पर भाकियू ने जताई चिंता

Picsart 24 01 17 16 00 21 716

Kaimganj news-किसान पंचायत में भाकियू नेताओं ने कहा कि गीली लकड़ी से नहीं जल रहे अलाव , सर्दी से ठिठुरते लोग कूड़ा कचरा जलाकर आग तापने को हो रहे मजबूर
कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 जनवरी 2024
पिछले कई दिनों से पारा लगातार गिरता जा रहा है । हर दूसरे दिन सर्दी अपने नए तेवर के साथ ठिठुरन बढाती जा रही है ।ऐसे में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही मध्यम तथा गरीब व मजदूर लोग सर्दी के कारण खासे बेचैन हो रहे हैं। इस तरह की परेशानी से किसी हद तक राहत पहुंचाने की मंशा से ही शासन ने उपयुक्त स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं ।लेकिन आदेशों का पालन केवल औपचारिकता का निर्वाह करने भर को या यूं कहें कि केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है , तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी । इस तरह उत्पन्न हुई स्थिति में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेताओं ने एक पंचायत आयोजित कर अलाव की अव्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वह आदेशों के अनुरूप अलाव जलाने की व्यवस्था करे ।जिससे कि लोगों को कूड़ा कचरा बीन कर अलाव जलाने से छुटकारा मिल सके। किसान नेताओं का कहना है कि इस समस्या का समय रहते निस्तारण किया जाना चाहिए। किसान नेताओं की पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत में नगर पालिका परिषद की अनियमिताओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया । संगठन के जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद , नगर में अलाव नहीं जलवा रहा है। मोहल्ला जवाहरगंज में काफी समय से अलाव नहीं जल रहा है । स्थानीय लोग कूड़े को जलाकर ताप रहे हैं। नगरपालिका ध्यान दें और कस्बा कायमगंज में तत्काल अलाव की व्यवस्था करे। ताकि लोगों को भीषण सर्दी में राहत मिले। यदि नपा प्रशासन भीषण सर्दी में अलाव की व्यवस्था नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन द्वारा नगर पालिका परिषद की अनियमितताओं को उजागर किया जाएगा। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, जिला सचिव रामवीर, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष विजय शाक्य,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह शाक्य, तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार,दयाल कौशल,अनुज, रक्षपाल गौतम, जसवंत सिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes