Kaimganj news -दिनदहाड़ेे बाइक सवार लुटेरो ने किसान के एक लाख लूटे भरे बाजार घटना से दुकानदारों में मचा हडकंप

Picsart 23 11 10 18 39 58 620

Kaimganj news -पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, खंगाले सीसीटीवी कैमरे, जांच में जुटी पुलिस
कायमगंज। फर्रुखाबाद
धरतेरस त्योहार पर दिनदहाड़ेे बाइक सवार लुटेरो ने किसान दंपति के एक लाख लूट लिए। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी खंगाले लेकिन लुटेरो का पता नहीं चला सकता है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीगढ़ निवासी मुंशी लाल पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ नगर के पृथ्वीदरवाजा स्थित बैंक आफ इंडिया पहुचे। जहां उन्होंने अपने केसीसी खाते से एक लाख रुपए निकाले और थैले में रखकर दंपति पैदल गंगा दरवाजा की ओर जा रहे थे। जैसे ही गंगादरवाजा व शिवाला रोड के बीच पहुंचेे ही थे तभी बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मार कर उनका थैला छीन लिया। दंपति ने चीखपुकार मचाई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे रुपया से भरा थैला लेकर कटरी की तरफ भाग गए। लोगों की भीड़ लग गई। दंपति कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। लूट की घटना पर पुलिस में भी हडकंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और चेकिंग अभियान चलाया लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे। धनतेरस पर भीड़ भाड़ वाले बाजार में लूट की घटना से दुकानदारों में हडकंप मच गया। पुलिस पीड़ित दंपति को बैंक ले गई। वहां जांच पड़ताल की। वहां पाया गया की दंपति ने एक लाख रुपए निकाले थे। वहां सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है लुटेरे बैंक से लगे हो या फिर कोई रेकी कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने गंगादरवाजा रोड पर प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले के लिए टीम को लगाया है। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया जांच में पाया गया मुंशीलाल ने थैला टैंपो में रख दिया जिसे उठाकर कोई ले गया। इस मामले में मुकद्मा दर्ज कराया जाएगा।
इनसेट
त्योहार को लेकर पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च
कायमगंज।
धनतेरस व दीपावली त्योहार को लेकर सीओ सोहराब आलम के निर्देशन में इंस्पेक्टर जेपी पाल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च किया। सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes