KAIMGANJ NEWS ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार परिषदीय शिक्षक की मौत

Picsart 24 10 04 05 26 34 295

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

मार्ग दुर्घटना में शिक्षक की मौत अचरा_ कायमगंज मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर होने से बताई जा रही है ।
दिन गुरुवार को कायमगंज अचरा मार्ग पर पाइप लोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था । जिसकी चपेट में विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार आ गया ।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घवराया ट्रैक्टर चलाक मौके से भाग गया । वहां से कुछ लोगों ने सूचना डॉयल पुलिस 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर आई। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर को अचरा चौकी पर ले गई। इधर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसकी व बाइक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। थोड़ी ही देर में मृतक की पहचान जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी शाहरुख के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक जनपद बंदायू के कटरा शहादतपुर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में सहायक अघ्यापक के पद कार्यरत था। वह उसावा बदायूं बीआरसी केन्द्र पर प्रशिक्षण के लिए घर से जा रहा था। मृतक नगर के मोहल्ला झील में अपने एक साथी के साथ किराए के मकान पर रहता था। मृतक की मां नजमा बेगम का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक शिक्षक की अभी शादी भी नहीं हुई थी । मृतक का एक बड़ा भाई मोहसिन , जो मूक बधिर है। सूचना मिलने परअचरा चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने पुलिस वल के साथ अस्पताल पहुंच शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes