KAIMGANJ NEWS विविधि कार्यक्रमों के साथ आयोजित लायंस क्लब अधिष्ठापन समारोह में निर्धन छात्राओं को दी गईं साइकिलें

IMG 20251013 WA0074

KAIMGANJ NEWS -अध्यक्ष लायन डा० मिथलेश अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष पद का सौंपा गया दायित्व
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लायंस क्लब कायमगंज के 49वें अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह में मेधावी निर्धन छात्र बेटियों को शिक्षा की सहूलियत के लिए साइकिलें दे उनका उत्साह वर्धन किया गया । इस अवसर पर
नगर के सीपी हाउस में स्कूली छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दे , जहां अपनी मेधा का परिचय दिया, वहीं कार्यक्रम का वातावरण ही जीवंत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

आयोजित
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अध्यक्ष लायन डॉ. मिथिलेश अग्रवाल का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाकर फिर से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया । इस अवसर पर एक गरीब विधवा के पुत्र के इलाज के लिए सहायतार्थ 86 हजार रुपये का चेक उसे दिया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों की निर्धन मेघावी छात्राओं को शिक्षा सहूलियत हेतु बाय साइकलिंग संस्था की ओर से साइकिलें भेंट की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। लायन निमिता अग्रवाल ने ध्वज वंदना और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने संस्था द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक व आर्थिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन संपति सर्राफ ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. मिथिलेश अग्रवाल का कार्यकाल सर्वसम्मति से बढ़ाया गया है। वहीं, समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को आगामी वर्ष का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीक्षांत अधिकारी बी. फर्स्ट लायन शरद अग्निहोत्री ने नए सदस्यों को संस्था के कार्यों और उद्देश्यों से अवगत कराया। अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व डि. गवर्नर लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने समाज सेवा में समय देने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में सेवा भावना के साथ जागरूकता फैलाना ही असली मानवता है। कार्यक्रम में लायन नीरज अग्रवाल, विश्व रतन त्रिपाठी, संजय गोयल और नितेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes