KAIMGANJ NEWS पूजन अर्चन के साथ ही पारंपरिक धार्मिक रश्मोरिवाज की मनोहारी झांकियों से सुसज्जित राम वारात में उमड़े श्रद्धालु, जगह – जगह पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

IMG 20250924 WA0457

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर में आयोजित रामलीला महोत्सव के अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक में पूजन अर्चन कर पारंपरिक धार्मिक रस्मों रिवाज का सुंदर चित्रण प्रस्तुत करती सुसज्जित झांकियों एवं विविधि दृश्यों से युक्त श्रीराम वारात निकाली गई । इस अवसर पर वारात प्रस्थान से पूर्व मंत्रोच्चारण के बीच भगवान राम व उनके अनुजों की आरती उतारी गई । वारात देखने के लिए नगर एवं पडोसी ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में पुरुष महिलायें एवं बच्चे आए । वारात आयोजन का शुभारंभ शिवाला भवन गंगादरवाजा से किया गया । यहीं से शुरू हुई वारात यात्रा नगर के मुख्य चौराहा पर पहुंची । इसके पश्चात निर्धारित मार्गों पर भ्रमण के उपरांत सीपी ग्राउन्ड पर पहुंच कर संपन्न हो गई । बारात में कई झांकियां शामिल थीं जो पारंपरिक पौराणिक दृश्यों का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर रहीं थीं । डीजे और बैंड बाजों की धुन पर भक्ति भावना से विभोर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। वारात यात्रा संचलन के अवसर पर भगवान श्रीराम की बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रीराम एवं उनके अनुजो की आरती उतारी गई।बारात में शामिल नृत्य कला का नर्तकियों द्वारा अपने अंदाज में प्रदर्शन जारी रहा । वहीं कई स्थानों पर आतिशवाजी छुड़ाकर बारात के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश जारी रही । वारात यात्रा की शोभा देखने के लिए काफी संख्या में लोग जहां सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर देख रहे थे तो वहीं बहुत से लोग अपने मकानों की छतों से भी इस नजारे का आनंद उठा रहे थे । सुरक्षा व्यवस्था के लिए परियाप्त पुलिस बल तैनात रहा । आयोजन अवसर पर श्री रामलीला समिति प्रमुख लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मनोज कौशल, संजय गुप्ता,मनोज गुप्ता ,अमित सेठ ,पवन गुप्ता, सहित अन्य संभ्रांत जन मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes