KAIMGANJ NEWS –दो दुकानों में एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा मानकों की खुली पोल; एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
कायमगंज फर्रुखाबाद। अलेपुर गांव में गुरुवार को आतिशबाजी की दुकान में हुए धमाके के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे के बाद शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने लाइसेंसधारी आतिशबाजी दुकानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी। जांच के दौरान दो दुकानों पर अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए।
एसडीएम अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ सबसे पहले मझोला गांव पहुंचे। यहां संजीव यादव की आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच के समय दुकान पर काम बंद मिला। अधिकारियों ने दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना किसी भी हालत में दुकान पर काम शुरू न किया जाए।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और दुकानदार को निर्देशित किया कि आतिशबाजी की दुकान में हर समय पर्याप्त मात्रा में पानी और बालू उपलब्ध रहना चाहिए। इसके साथ ही आग बुझाने वाले उपकरण चालू हालत में और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने जरूरी हैं। दुकान के जर्जर हिस्सों की मरम्मत और पलस्तर कराने के भी निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने चेताया कि आतिशबाजी के भंडारण या बिक्री के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। दुकान परिसर में बिना अनुमति किसी भी तरह के अवैध निर्माण से भी सख्ती से बचने को कहा गया।
कलाखेल-अताईपुर मार्ग पर भी खंगाली दुकान
इसके बाद जांच टीम कलाखेल-अताईपुर मार्ग पहुंची। यहां जबर सिंह की लाइसेंसी आतिशबाजी दुकान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकान की स्थिति, आग से बचाव के इंतजाम, अग्निशमन उपकरण और आतिशबाजी रखने की व्यवस्था को बारीकी से देखा।
निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों पर रखे अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त मिली। इस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक्सपायर उपकरण हटाकर नए और चालू हालत वाले अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि आतिशबाजी जैसी संवेदनशील सामग्री के कारोबार में छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा खड़ा कर सकती है।
अलेपुर में धमाके के बाद बढ़ी चौकसी
गुरुवार को अलेपुर गांव में आतिशबाजी की दुकान में अचानक धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब लाइसेंसी आतिशबाजी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को जांच के दायरे में लिया है।
अधिकारियों ने दुकानदारों को आग और विस्फोट से बचाव के सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आतिशबाजी कारोबारियों में भी खलबली मची रही।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ‘अहिंसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार
Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप
Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में ‘स्वास्थ्य की रीढ़’: कायमगंज में फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सीएचसी पर दूसरे दिन भी गरजीं कार्यकत्रियां; 5 अक्टूबर को लखनऊ में गूंजेगी ललकार
KAIMGANJ NEWS –15 दिन के मुकम्मल कार्य बहिष्कार का ऐलान, बेपटरी होने की कगार पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले
Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]
Oct