अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधोमानक अस्पताल तथा पैथोलॉजी लैब किए शील

Picsart 22 09 20 19 30 20 468

– चेकिंग अभियान आगे भी रहेगा जारी, स्वास्थ्य कर्मियों आशाओं तथा निजी अस्पतालों एवं लैबों की कमियॉं पाए जाने पर होगी कार्यवाही
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 सितंबर 2022
जन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लगातार हो रही खिलवाड़, जिसके कारण अभी हाल ही में कस्बा के निकट बसे गांव कुबेरपुर की एक प्रसूता की उपचार के अभाव में मौत हो गई थी। मृतका के परिवार वालों ने कायमगंज तहसील पुलिया पुल गालिब पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए, प्रसूता की मौत के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे ही और मामले इससे पूर्व कायमगंज में सामने आते रहे हैं। सभी प्रकरणों में द एंड टाइम्स न्यूज़ सहित कुछ अन्य समाचार माध्यमों ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसी खबर का असर था कि आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन ने स्वास्थ्य टीम के साथ कायमगंज में छापा मारकर पुलिया पुलगालिब के पास स्थित अधोमानक पाए जाने पर अनुपम हॉस्पिटल,अरविंद पैथोलॉजी तथा अमन फिजियोथैरेपी को सील कर दिया। एसीएमओ ने कहा कि छापामार अभियान आगे भी जारी रहेगा। कायमगंज में जो भी अस्पताल तथा पैथोलॉजी लैब मानक विहीन एवं बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए जाएंगे। उनके विरुद्ध कड़ी कार्यबाही करते हुए ,उन्हें सील किया जाएगा, साथ ही आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा । उन्होंने बेबाक लहजे में कहा की कुछ आशाओं की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ कर्मचारियों की शिकायतें मिली हैं। ऐसा सुनने में आया है कि यह लोग सरकारी अस्पताल से भर्ती मरीज को लालच में आकर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए उन्हें गुमराह करते हैं। इनकी भी जांच होगी। अब रात को भी अचानक छापामार कार्यवाही की जाएगी। जिससे कि अपनी ड्यूटी का सही पालन न करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित किया जा सके। यदि ऐसा होता है तो संभव है कि सरकारी अस्पताल में ही जन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes