KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
बरझाला गांव में रविवार को एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने देख लिया । फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी भी बेहोश हो गई। दोनों की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बरझाला निवासी आलोक कुमार ने अपने कमरे में गले में फंदा डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया। तभी परिजन पहुंच गए और उसे तुरंत नीचे उतारकर सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आलोक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना से पत्नी खुशबू भी बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजन उसे भी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल भेजा गया। परिजनों के मुताबिक दोनों की हालत में अब सुधार है।
हादसों में तीन घायल, हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग हादसों में क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी सत्यम मिश्रा, बरझाला निवासी सरला देवी व इजौर निवासी रामवीर घायल हो गए। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज हुआ।
ऊंचाई से गिरकर किशोर गंभीर घायल
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी नसरुद्दीन का 12 वर्षोंय पुत्र आदिल ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। धमाके की आवाज़ सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये जहाँ उसका इलाज हुआ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov