KAIMGANJ NEWS दूसरे जनपदों तथा दिल्ली की कुल 8 टीमें ज्ञान क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखायेंगी अपने बल्ले की चमक

Picsart 25 01 19 18 29 21 824

KAIMGANJ NEWS – कौन रहेगा बिजेता अंतिम मुकाबले के बाद होगा निर्णय

कायमगंज / फर्रुखाबाद
ज्ञान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेशगुप्ता – पूर्व विधायक अमरसिंह खटीक – अरुण दुबे – एवं आयोजक समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर एसएनएम इंटर कालेज के खेल मैदान में कराया । आयोजन अवसर पर आगंतुक विशिष्ट जनों ने कहा कि इस तरह के आयोजन खेलकूद में नई प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं । पहला उद्घाटन मैच लखनऊ क्लव व फिरोजाबाद क्रिकेट टीम के बीच हुआ। क्रिकेट मैच के शुभारंभ से पहले सभी अतिथियों का एवं दोनों टीमों के खिलाडियों का परिचय कराया गया। कमेटी के मनोज तिवारी व विशन दीक्षित ने बताया इस टूर्नामेंट में लखनऊ, फिरोजाबाद, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, कानपुर, अमरोहा, दिल्ली आदि की टीमें शामिल है। मैच बीस ओवर का होगा। विजेता टीम को एक लाख का नकद पुरस्कार, उपविजेता को 51 हजार हजार व मैन आंफ द सीरीज जीतने वाले को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएगा। मैच आफ द मैच जीतने वाले को भी पुरस्कार मिलेगा। इसके बाद यूपीसीए कानपुर के अंपायर सौरभ जायसवाल, आमिर खान व राजेश सिंह की मौजूदगी में टांस हुआ। टास फिरोजाबाद की टीम ने जीता और पहले लखनऊ टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। बीस ओवर के मुकाबले में लखनऊ की टीम 90 रन पर आलआउट हो गई । जिसके जवाब में उतरी फिरोजाबाद टीम ने 7.3 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। फिरोजाबाद की टीम के ओपनर बल्लेबाज निशांत ने 48 रन बनाए। जबकि बालर रिषम ने 4 ओवर ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। रिषम को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर कमेंट्री आनंद बर्धन, अनुराग ने की। इस अवसर पर पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, दीपक शुक्ला, उमेश गुप्ता, ओमकारेश्वर पाठक, मनोज तिवारी, सत्नारायण अग्रवाल, सलमान खान, आमिर खां, आमोद शर्मा, दिलीप गुप्ता, विकास सक्सेना, अनिकेत, डा. मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes