KAIMGANJ NEWS बीमार महिला का ट्रेन पर चढने के प्रयास में फिसला पैर – घटना स्थल पर ही दुखद मौत

Picsart 25 08 30 06 28 04 366

KAIMGANJ NEWS- कायमगंज आई थी दवा लेने वापस लौटते समय घटी घटना – परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
समय का पता नहीं कब क्या हो जाए , बेचारी महिला बीमार थी । दवा लेने कायमगंज आई थी । घर वापस जाने के लिए रेलवे प्लेट फार्म पर आकर रुकी ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी , कि अचानक पैर फिसलने से असंतुलित हो गिर गई । लगी गंभीर चोट से बीमार महिला ने वहीं दम तोड़ दिया । मिली जानकारी अनुसार जनपद एटा के थाना व कस्बा राजा का रामपुर निवासी 58वर्षीय रेशमा देवी पत्नी संतोष कुमार की प्रातः शुक्रवार को ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि रेशमा देवी कुछ दिनों से बीमार थीं । इलाज कायमगंज के एक निजी अस्पताल से हो रहा था । गुरुवार को दवा लेने के बाद देर हो जाने पर वे शिवरईबरियार गांव स्थित अपनी बहन के घर रुक गई थीं। शुक्रवार सुबह वह घर वापस आने के लिए रेलवे स्टेशन कायमगंज पहुंची थीं । जहां समय प्रातः लगभग 7 -45 बजे आने वाली ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया जिससे असंतुलित हो वह नीचे गिर पड़ीं। अचानक घटी घटना में रेशमादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे । शव देखकर सभी बिलख पडे । मृतका अपने पीछे दो बेटी रेखा, पूनम तथा पुत्र शुभम को छोड़ कर हमेशा के लिए दुनियां से चली गईं । मां की मौत के गम में बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था । साथ आए लोग परिजनों को संभाल कर समझाबुझा ढांढस बंधा रहे थे । मृतका की मौत की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes