KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के सीपी विद्या निकेतन इन्टर कालेज में ध्वजारोहण कर , हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में आयोजित देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहर झांकियों के साथ79 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई । कार्यकम के मुख्य अतिथि प्रबंधक राजपूताना स्कूल बीरेन्द्रसिंह राठौर व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया गया ।

विद्यालय के छात्रों ने ” आरम्भ है प्रचण्ड है तथा मेरे देश की धरती – आदि गीतों पर मधुर संगीत के साथ प्रस्तुतियां दे दर्शकों का मन मोह लिया । वहीं कम आयु वाले बाल कवि आशुतोष एवं आर्यन ने वालशुलभ वाणी में कविता पाठ कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सभी बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहकर अपने भविष्य निर्माण हेतु शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया ।
विद्यालय निदेशिका डा० मिथिलेश अग्रवाल ने वेदों के की ओर अग्रसर होने , आत्मनिर्भर बनने, एवं देशभक्ति भावना के साथ ही सभी नागरिकों को स्वदेशी बस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया । मुख्य अतिथि श्री राठौर ने सीपी शिक्षण संस्थान द्वारा कायमगंज में शिक्षा की सर्वोत्तम शिक्षण व्यवस्था की सराहना की । उन्होंने कहा कि इस संस्थान की पहचान स्व० पिक्को बाबू जी के नाम से शुरू हुई जो निरंतर शिक्षा जगत का अद्वितीय अध्याय बनती जा रही है । इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । तथा विद्यालय के पूर्व छात्र जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं उन छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएँ दी गई । इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य अंग्रेजी माध्यम आरके वाजपेई, उपप्रधानाचार्य मनोज तिवारी, दीपक कुमार जैना , मनोज श्रीवास्तव, विजयबाबू गुप्ता, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct