KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा नेता ने नकारा, कहा—’जर्जर थी इमारत, बारिश से गिरी’
कायमगंज (ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान)।
नगर के मोहल्ला नोनियमगंज में लगातार 32 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दुकान गिरते ही इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और भगदड़ मच गई। मलबे के ढेर में तब्दील हुई दुकान के नीचे फ्रिज, काउंटर, कूलर और भारी मात्रा में तैयार मिठाइयां दबकर चकनाचूर हो गईं। पीड़ित दुकानदार ने जहां भाजपा नेता व दुकान मालिक पर साजिश के तहत दुकान गिराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष ने इसे लगातार बारिश के चलते हुआ कुदरती हादसा करार दिया है।
70 साल पुराना कारोबार मलबे में तब्दील, लाखों की चपत
दुकानदार जगदीश भारद्वाज के अनुसार, वह करीब सात दशकों से इस दुकान में किराएदार के रूप में अपनी मिठाई का कारोबार चला रहे हैं। भारद्वाज का दावा है कि दुकान के मालिकाना हक और खाली कराने को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है और उनके पक्ष में कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी मौजूद है।
दुकानदार का सीधा आरोप है कि दुकान मालिक एवं भाजपा नेता पिंटू राठौर लंबे समय से दुकान खाली करने का बेजा दबाव बना रहे थे और उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही थीं। उनका आरोप है कि बारिश की आड़ लेकर सुनियोजित तरीके से दुकान को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे उनका लाखों रुपये का व्यावसायिक सामान मलबे में दबकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। उधर, भाजपा नेता पिंटू राठौर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि दुकान की इमारत बेहद पुरानी और जर्जर हालत में थी। पिछले 32 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश का पानी रिसने के कारण ढांचा कमजोर हुआ और वह खुद-ब-खुद गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि उनका दुकान ढहाने से कोई लेना-देना नहीं है और उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना किया। मलबे को हटाने और नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep