KAIMGANJ NEWS 56 व्यंजन भोग लगा, भगवान श्रीकृष्ण की छठी रश्म पर भक्तिमय बातावरण में निकाली मनमोहक शोभायात्रा

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
संपूर्ण कलाओं से युक्त हो अवतार लेने वाले भगवान श्रीकृष्ण को सर्वोपरि भक्तवत्सल कहा गया है । धार्मिक ग्रंथों के अनुसार चाहे द्रोपदी का चीरहरण हो या फिर युद्धकाल में अर्जुन के सारथी बनकर धर्मरक्षा तथा भक्तों की पूर्ण सुरक्षा का कर्तव्य निर्वाह जैसे कार्य कर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने नाम की सार्थकता को कर्म के माध्यम से करके भक्तवत्सल होना सिद्ध कर दिया है । आज उन्हीं भगवान के अवतरण के बाद छठी रश्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । भगवान को 56 व्यंजन भोग लगा, पूजन अर्चन के साथ शोभायात्रा एवं भंडारा आदि कार्यक्रम उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाए गए । सबसे अधिक भव्य शोभा यात्रा , 56 व्यंजन भोग आदि आयोजन ,नगर के पृथ्वीदरवाजा मोहल्ले स्थित बांकेबिहारी मंदिर से प्रारम्भ हुआ । मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में नगर के श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में शामिल हो भक्ति भाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । आयोजक व्यापारी संजीव गुप्ता और नगर की महिलाओं-पुरुषों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद जी महाराज रथ पर सवार रहे। महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए कृष्ण भजन / कीर्तन गायन कर चल रही थीं, वहीं भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। यह शोभायात्रा मुख्य चौराहा, गुड़ मंडी, लोकमन होते हुए मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां छठी महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर पर भगवान कृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भी पहुंचे। राधा श्रीकृष्ण मंदिर पर मान्य परंपरानुसार 56 व्यंजन भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मिथलेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, उमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, राजवीर शाक्य, दिनेश गंगवार, मनु गुप्ता, भूमि गुप्ता, कुहू, नीतू, नीलम सहित बड़ी संख्या में भक्तजन भक्ति भाव से सम्मिलित हुए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes