Farrukhabad news संयुक्त पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले चार अभियुक्तों को नकली करेंसी तथा नोट बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार

IMG 20241112 WA0097

Farrukhabad news- पूछतांछ में बताया कि उन्होंने यह धन्धा यूट्यूव से सीखा था
फर्रुखाबाद 12 नवंबर 2024
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली । उसके अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद तथा एसओजी एवं सर्विलांस संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए 1,40,900 नकली करेंसी वाले नोट तथा नोट बनाने के उपकरणों सहित इस धंधे में
लिप्त चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद विनोद शुक्ल – एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी – प्रभारी सर्विलांस विशेष कुमार सभी ने अपने हमराह पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापा मारकर ग्राम जाजपुर गोवा जाने वाले अंदरपास से सर्वेश कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी ग्राम विल्सड थाना राजा का रामपुर जनपद एटा तथा विपिन कुमार उर्फ जेपी पुत्र राजेंद्र यादव निवासी ग्राम टिकुरा नगला थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया ।जिनसे पूछताछ के बाद उन्हीं की निशानदेही पर तीसरे अभियुक्त यज्ञमित्र पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नदौरा थाना मेरापुर फर्रुखाबाद तथा इसी गांव के चौथे आरोपी दीपक यादव पुत्र रामेश्वर सिंह को हिरासत में ले लिया । पूछताछ तथा नकली नोट बनाने का भंडाफोड़ करने की कोशिश के साथ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 500 के 100 के 200 के नोटों की गड्डियों वाली नकली करेंसी 1,40,900 रुपया बरामद की गई । इसी के साथ नकली नोट बनाने वाले उपकरण तथा नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाला सुपर व्हाइट बोर्ड पेपर -5 मोबाइल फोन – एक कटर मशीन एवं एक बिजली बोर्ड मय तार बरामद कर लिया गया । पकड़े आरोपियों ने बताया कि बे नकली तैयार की गई करेंसी को आधी कीमत में बेच दिया करते थे । मशीन से नोट बनाने का काम यज्ञमित्र तथा दीपक यादव किया करता था । जबकि सर्वेश कुमार और विपिन कुमार इसके लिए ग्राहक और बाजार तलाश कर नकली करेंसी सप्लाई किया करता था । उनके अनुसार नोट बनाने का यह धंधा उन्होंने यूट्यूब स्क्रीन से सीखा था। पकड़े गए चारों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मेरापुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक करवाई की जा रही है । इसके अतिरिक्त भी पकड़े गए चार अभियुक्तों में से तीन पर एक-एक मुकदमा और पहले से ही दर्ज है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes