Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-
सहकारी समितियों व अन्य उर्वरक वितरण / बिक्री केन्द्रों पर खाद ना मिलने पर किसान संगठनों एवं कुछ कृषकों ने इस संबंध में आपत्ति जताते हुए खादों की उपलब्धता सुनिश्चित करानें की मांग की । जिस पर सहकारिता विभाग के सक्षम अधिकारियों ने वाकायदा लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिकायतों को पूरी तरह खारिज कर विन्दुबार विवरण दिया है । उसके अनुसार कहा गया है कि :-
जनपद की सहकारी समितियों में किसानों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि समितियों और गोदामों में यूरिया, डीएपी व एनपीके का भरपूर भंडारण है तथा किसानों को निर्धारित मानक व मूल्य पर उर्वरक दिया जा रहा है। एसडब्ल्यूसी गोदाम में 925.065 एमटी यूरिया, 371 एमटी डीएपी और 2095 एमटी एनपीके उपलब्ध है। वहीं पीसीएफ गोदाम में 3352 एमटी यूरिया, 1885 एमटी डीएपी और 1477 एमटी एनपीके रखा हुआ है। क्षेत्रीय समिति कायमगंज (उ०) में 11.250 एमटी यूरिया, 22.200 एमटी डीएपी और 13 एमटी एनपीके किसानों के वितरण हेतु उपलब्ध है। इसके अलावा 15-15 एमटी यूरिया व डीएपी की खेप और भेजी जा रही है। इफको बाजार कायमगंज में भी 20-20 एमटी यूरिया और एनपीके किसानों को दिया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता व समिति सचिव ने अहमदगंज निवासी कृषक अवधेश चतुर्वेदी और अजमतपुर निवासी कृषक संजेश कुमार से फोन पर वार्ता की। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे न तो बोआई संभव है और न ही अभी खाद की कोई आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी केंद्र से उर्वरक प्राप्त करने का प्रयास नहीं किया और न ही किसी समाचार पत्र में छपी शिकायत की उन्हें जानकारी है। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि खतौनी और आधार नंबर के आधार पर ही किसानों को उर्वरक वितरित किया जाए। उर्वरक की टैगिंग पर सख्त रोक है। विक्रेता पासमशीन से रसीद अवश्य दें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug