Farrukhabad news वोल्टेज की मार, मक्का की फसल बेकार! शमशाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा खेत सूखने की कगार पर

IMG 20260427 WA0192

Farrukhabad news शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही अब किसानों पर भारी पड़ने लगी है। लगातार गिरते वोल्टेज और बाधित बिजली आपूर्ति के चलते सैकड़ों बीघा मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। भीषण गर्मी में सिंचाई ठप होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, शमशाबाद फीडर से पिछले कई दिनों से अनियमित और बेहद कम वोल्टेज की बिजली मिल रही है। हालात यह हैं कि खेतों में लगे ट्यूबवेल तक नहीं चल पा रहे, जिससे फसल को समय पर पानी नहीं मिल रहा। नतीजा—हरी-भरी मक्का की फसल अब पीली पड़कर सूखने लगी है।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की उदासीनता से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पहले ही आलू की फसल में नुकसान झेल चुके किसान अब मक्का की बर्बादी के डर से सहमे हुए हैं। आर्थिक संकट गहराने की आशंका से ग्रामीणों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।
इधर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रचार मंत्री राजेश गंगवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसान यूनियन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी।
अब सवाल यह है—क्या विभाग समय रहते चेत जाएगा, या किसानों की मेहनत यूं ही सूखती रहेगी?

 

शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes