Farrukhabad news ममता हुई शर्मसार: नवजात को अस्पताल में छोड़ गायब हुई मां, फर्जी पहचान से भर्ती होने की आशंका

IMG 20260508 WA0337

Farrukhabad news -कमालगंज सीएचसी में मानवता को झकझोर देने वाली घटना, मासूम बच्ची अब बाल कल्याण समिति की निगरानी में
कमालगंज / फर्रुखाबाद
एक ओर जहां मां की ममता को दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है, वहीं कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। यहां एक महिला अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में बेसहारा छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में फरार हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन, पुलिस और बाल कल्याण समिति हरकत में आ गई है।
*प्रसव के बाद अचानक लापता हुई महिला*
जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला को कमालगंज CHC में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उसने अपना पता याकूतगंज क्षेत्र का दर्ज कराया। उपचार के दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद वह अस्पताल से चुपचाप गायब हो गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर अस्पताल कर्मियों को शक हुआ।
*जांच में खुली फर्जी पते की परत*
अस्पताल प्रशासन ने जब महिला द्वारा दर्ज कराए गए पते की पुष्टि कराने का प्रयास किया, तो वहां उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आशंका गहराई कि महिला ने जानबूझकर फर्जी नाम और पता देकर अस्पताल में भर्ती ली थी, ताकि बच्ची को छोड़कर आसानी से फरार हो सके। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा और पहचान सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मासूम की देखभाल के लिए आगे आया प्रशासन
डॉक्टरों के मुताबिक नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बेहतर चिकित्सकीय निगरानी के लिए उसे पहले लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। बाद में कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया। अब समिति उसकी सुरक्षा, देखभाल और भविष्य से जुड़ा निर्णय करेगी।
*समाज में उठे कई सवाल*
इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे सामाजिक दबाव का परिणाम बता रहा है तो कोई बदलती संवेदनहीनता का उदाहरण। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक मां किस परिस्थिति में अपनी ही नवजात संतान को यूं बेसहारा छोड़ने पर मजबूर हुई — या फिर यह केवल ममता के रिश्ते को कलंकित करने वाली बेरुखी है।
#पुलिस और प्रशासन कर रहे तलाश#
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान और उसके वास्तविक पते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ​‘अहिंसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार

Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप

Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes