भीषण गर्मी में फैल रहीं संक्रामक बीमारियां जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग बना अनजान

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news

– तालाब सूखे, नहरों का पानी नहीं पहुंच रहा टेल तक
शमसाबाद / फर्रुखाबाद 6 सितंबर 2022 भीषण गर्मी के दौर में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है । स्वास्थ्य बिभाग खबर के बाबजूद बेख़बर । भीषण गर्मी के दौर में जहां एक ओर आसमान से भगवान भाष्कर आग उगलते देखे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान भाष्कर की नाराजगी से बचने के लिए आम जनमानस दोपहर होते ही घरों में दुबक ने को मजबूर हो जाते हैं। बताते हैं कि भीषण गर्मी के दौर में आम जनमानस बेहाल है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। क्योंकि इस बार बरसात न होने के कारण पशु पक्षियों को तालाबों में पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि निचली गंगा नहर जिसमे पर्याप्त पानी ना होने के कारण पशु पक्षियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक समय था जब निकली गंगा नहर में पर्याप्त पानी था तो पशु पक्षी भी भीषण गर्मी के इस दौर में पानी पीकर अपनी प्यास ही नहीं बुझाया करते थे, बल्कि गर्मी से राहत पाने के लिए निचली गंगा नहर के पानी में गोते भी लगाया करते थे। आज नहरों में पानी ना के बराबर होने के कारण पशु पक्षियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।किसानों की फसलो की सिचाई भी ठीक से नही हो पा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब सूखने के कारण बच्चों के लिए क्रिकेट का मैदान बने हुए हैं। ऐसे हालातों में हर कोई बेहाल है ।यही कारण है आम जनमानस भीषण गर्मी का शिकार होकर विभिन्न बीमारियों का भी शिकार हो रहा है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को गली मोहल्ले में परचून की तरह दुकानें सजाये झोलाछाप चिकित्सक जिन्हें उपचार और दवाओं के नाम पर चांदी कमाते हुए देखा जा रहा है। संक्रामक बीमारियों के शिकार लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर अफसोस जताते हुए कहा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के नाम पर लाल पीली नीली गोलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जो रोगों की रोकथाम हेतु नाकाफी साबित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के बावजूद भी जब मरीजों को राहत नहीं मिलती, तो उन्हें मजबूरन झोलाछाप चिकित्सकों की शरण में जाना पड़ रहा है । भीषण गर्मी के इस दौर में संक्रामक बीमारियों के दौर से गुजर रहे लोगों में श्याम लाल, बिहारी ,राम शंकर, सुंदर लाल,अमित, राजू ने बताया कि अब तक न जाने कितने लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर काल के गाल में समा चुके हैं। तमाम लोग इन्हीं बीमारियों की चपेट में आकर संक्रामक बीमारियों से संघर्ष कर रहे हैं । लोगो का कहना है, जब तक अच्छी तरह बरसात नहीं होगी। तब तक संक्रामक बीमारियों का कम होना बेहद मुश्किल है। फिलहाल बरसात अब अपने अंतिम मुकाम की ओर है । फिर भी भीषण गर्मी जारी है । खेतों में कृषि कार्यकरने वाले किसान जिन्हें हाड तोड़ मेहनत के तहत फसलें तैयार करनी पड़ती है। आजकल वह भी गर्मी का दंश झेल रहे हैं । दोपहर होते ही छायादार बृक्षो की छांव में समय गुजारने को मजबूर है। मायूस लोगों को आशा है शायद बरसात जाते-जाते कोई चमत्कार कर जाए । जिससे आम जनमानस तथा किसानों का भला हो जाए । सूखे हुए तालाब में पानी भर जाए। छोटे-छोटे किसानों का भला हो जाए। मगर क्या होगा यह तो ऊपर वाले के निर्णय पर ही निर्भर है।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes