Farrukhabad News: ग्राम समाज की जमीन के पट्टे रिश्वतखोरी कर, लेखपाल व ग्राम प्रधान पर अपात्रों को देने का आरोप लगा- सौंपा ज्ञापन

Farrukhabad News

Farrukhabad News 21 सितंबर 2022

जिला फर्रुखाबाद की तहसील अमृतपुर की ग्राम पंचायत कुडरी सारंगपुर के निवासी इंद्रपाल सिंह, विकास, अवधेश, सुनील ,माधव ,इनाम सिंह, रामप्रताप आदि ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पहुंचकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के नाम संबोधित सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि चर्चित लेखपाल तथा यहां का ग्राम प्रधान अपात्रों से 20- 20 हजार रुपए की वसूली करके गलत ढंग से पट्टे करने का प्रयास कर रहा है । कृषकों का कहना है कि लेखपाल माफिया किस्म का है। उनके अनुसार इस लेखपाल पर वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत किराचन में अवैध पट्टे करने का आरोप लग चुका है। जिसकी जांच पत्रावली 5 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी स्तर से निरस्त कर दी गई।

इसके बाद इसी चर्चित लेखपाल को करनपुर घाट का चार्ज मिल गया। किसानों का आरोप है कि लेखपाल रिश्वतखोरी तथा माफिया गीरी से बहुत तेजी के साथ अवैध वसूली में लगा हुआ है। ऐसे गरीब जिनके पास रहने तक के लिए मकान नहीं है । झोपड़ी में रहने को मजबूर हो रहे हैं। इनके आवास कई बार गंगा की बाढ़ में तवाह हो चुके हैं।इन गरीबों के पास लेखपाल व प्रधान को देने के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं है ।इसीलिए इन्हें पट्टा नहीं दिए जा रहे हैं ।

कलेक्टर परिसर में मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि यहां का ग्राम प्रधान साफ कह रहा है कि उसे ब लेखपाल को हर पट्टे पर 20 हजार रुपया चाहिए। जो रुपया देगा जमीन का पट्टा वही पाएगा। ज्ञापन देने वालों की मांग है कि लेखपाल तथा ग्राम प्रधान की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच समय रहते जनहित में कराई जाएं। तथा इन दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जो खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं । कठोर कार्यवाही कानूनी तौर पर की जानी चाहिए। ऐसा करने से ही दूसरे भ्रष्टाचारी भी सुधरेंगे और इन्हें भी अपने किए का एहसास होगा। ऐसा करने से ही शासन की भ्रष्टाचार मुक्त नीति के अनुरूप काम हो सकता है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

 

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes