Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

IMG 20260925 WA0225

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी सख्ती
फर्रुखाबाद। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पांचाल घाट पहुंचकर गंगा किनारे बनाए गए विसर्जन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही कराया जाए।
गहरे पानी में जाने पर रोक, निगरानी रहेगी तेज
गंगा के गहरे पानी में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रहे और किसी भी स्थिति में अव्यवस्था न होने पाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने के साथ घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं से भी प्रशासन ने की सहयोग की अपील
डीएम और एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता बनाए रखने और नदी में किसी प्रकार की गंदगी न डालने का भी आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी लोग निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ही विसर्जन करें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर संजय कुमार, एसडीएम न्यायिक दिनेश पाण्डेय, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, नायब तहसीलदार हरदीपक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes