Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 14 सितम्बर2023
राष्ट्रनिर्माता शिक्षक को शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में, वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को सम्मानित कर रही थी । वहीं बदायूं की बीएसए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं के सम्मानित जिला अध्यक्ष को निलंबित कर रही थी।भृष्टाचार में डूबी बंदायू की बी एस ए को उनके इस कृत्य के लिए निलंबित किया जाए । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष विजय बहादुर यादव एवं जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल के नेतृत्व में मुख्य मंत्री महोदय को सम्बोधित जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के माध्यम से एक सैकड़ा अध्यापकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुच कर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष को निलंबित कर दिए जाने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बदायूं की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर संजीव कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को बिना अनुमति धरना दिए जाने का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया है । शिक्षक दिवस के दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए निलंबन से प्रदेश का पूरा शिक्षक समाज आक्रोशित है। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की कि यदि शीघ्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बंदायू को निलंबित नहीं किया गया तो 75 जिलों के लाखों शिक्षक 20सितम्बर23 को बदायूं पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बंदायू में अनिश्चित कालीन धरना देगा । जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बंदायू की होगी । इस धरने में फर्रुखाबाद जनपद से 500शिक्षक/शिक्षकाएं भाग लेंगी । , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं जनपद में तानाशाही एवं मनमानी कर रही है तथा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनपद के शिक्षकों पर दबाव बनाकर भय का वातावरण बनाने हेतु जिला अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। 4 सितंबर 2023 को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर शिक्षकों द्वारा अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया था, I संघ की शाखा जनपद बदायूं द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बंदायू को लिखित सूचित किया था तथा प्रशासन के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बंदायू को सूचित भी कर दिया था । इसके बाद भी धरना की सूचना न देने का आरोप निराधार है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल,राजेश कुमार, अवनीश चौहान, अवनीश कटियार, मुन्ना लाल यादव, अमित मिश्रा, डाक्टर देवेंद्र यादव, राकेश यादव, निर्देश गंगवार, जितेन्द्र यादव, नीरज सक्सेना, सुशील माथुर, अश्विनी चतुर्वेदी, उपेंद्र गंगवार, विकास गंगवार, अमित सिंह, गौरव कुमार, राजीव राजपूत, अलका, अनुपम सक्सेना,सतेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह,सिराज सिद्दीकी,गनेश कुमार,शैलैंद्र सिंह अजय कटियार, विनोद कुमार , अरविन्द यादव, संदीप सिंह,उजैफ पठान, अविनाश सिंह,के पी सिंह, संजीव कुमार सहित सैंकड़ों शिक्षकों उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep