Farrukhabad news –जिलाधिकारी ने किया परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

Picsart 24 02 10 08 25 00 420

Farrukhabad news-निरीक्षण के दौरान मिली खामियों का स्पष्टीकरण लेने का दिया निर्देश

-ग्रामीणों के अनुसार अध्यापकों से पढ़ाई लिखाई के अलावा दूसरे काम लेने के कारण विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ बीके सिंह द्वारा संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरी विकासखंड शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में विद्यालय के शौचालय तथा परिसर में साफ सफाई ठीक से ना होना पाया गया । वहीं शिक्षा स्तर भी संतोषजनक नहीं मिला । सामान्य जानकारी का अभाव पाया गया । जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गणित व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए । जिसका सटीक जबाव बच्चो द्वारा नही दिया जा सका । जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से मध्याह्न भोजन के बारे में भी जानकारी ली गई । जिलाधिकारी द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये । निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में जब पड़ोसी ग्रामीणों से बात की गई । तो उनका कहना था कि इन सरकारी स्कूलों में शासन की नीति शिक्षा में प्रगति नहीं होने दे रही है । कहीं स्टाफ की कमी है, तो पूरे साल परिषदीय अध्यापकों को पढ़ाने लिखने के अलावा दूसरे सरकारी कामों में , जैसे निर्वाचन पोलियो जनगणना आदि में लगाए रखा जाता है । अध्यापक पूरे समय बच्चों की पढ़ाई में ध्यान कैसे दे पाएंगे । साफ सफाई के बारे में भी गांव वालों का कहना था कि अध्यापक अकेला सफाई कहां तक करेगा । विद्यालय परिसर तथा उसके पास पड़ोस की सफाई का काम ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी को करना चाहिए । लेकिन ऐसा बहुत कम होता है । खैर जो भी हो फिर भी जिलाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से अन्य विद्यालयों के शिक्षक चौकन्ने नजर आ रहे हैं । जिससे सुधार की उम्मीद बढ़ जाती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes