Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद 21 दिसंबर 2024
भारत जैसे देश में जहां प्राचीन काल से ही गुरु तथा शिष्य के गरिमामय पावन रिश्ते रहे हैं । यहां तक की गुरु को ईश्वर के समान पूज्यनीय माना जाता है । लेकिन कभी-कभी इन रिश्तों को भी कलंकित करने वाले गंभीर आरोपों से भरे कारनामें सामने आते हैं । जिन्हें सुनकर या देखकर यही कहा जाता है कि ऐसे लोग गुरु परंपरा का अनुशरण ना कर इन रिश्तों को ही कलंकित कर रहे हैं । खैर जो भी हो मिल रही जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी स्थित संविलियन परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की मासूम छात्रा ने स्कूल में कार्यरत एक अध्यापक पर बेहद शर्मनाक तथा निंदनीय एवं गंदी दुष्कर्म युक्त घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाते हुए घर पहुंच कर सारी दास्तां अपने घर वालों को बताई । मासूम बच्ची के मुंह से ऐसी बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए । गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे । कुछ लोगों का कहना था कि परिजनों के आने की भनक पाते ही आरोपी अध्यापक मौके से भाग गया था ।परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए बताया कि घटना 17 दिसंबर की है । इस पर खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज ने स्कूल पहुंचकर पीड़ित छात्रा से बात करते हुए स्कूल के अन्य छात्रों से भी उस अध्यापक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया । खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया मासूम द्वारा कही गई बात सही प्रतीत होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी । जांच आख्या मिलने के तुरंत बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उस आरोपी अध्यापक को निलंबित करने का आदेश पारित करते हुए । आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है । फिलहाल अध्यापक निलंबित किया जा चुका है । किंतु अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी की ऐसे गंदे आचरण और विचार वाले अध्यापक के विरुद्ध क्या एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई भी की जा रही है अथवा नहीं? इसका पता लगाने का = द एंड टाइम्स न्यूज़ = प्रयास कर रहा है – जैसे ही ज्ञात होगा अपने सुधी पाठकों तथा दर्शकों को अवगत करा दिया जाएगा l
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun