Lucknow Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव में देरी से बढ़ी हलचल, यूपी में ग्राम प्रधानों ने उठाई कार्यकाल बढ़ाने की मांग

Picsart 26 04 23 13 02 54 425

Lucknow Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ”
( विशेष विश्लेषण )
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति गहराती जा रही है। प्रारंभिक संकेत यह थे कि चुनाव मई–जून 2026 के निर्धारित समय के आसपास संपन्न करा लिए जाएंगे, लेकिन मतदाता सूची के प्रकाशन में हो रही देरी ने पूरे चुनावी कैलेंडर को प्रभावित कर दिया है। इसका असर केवल संभावित प्रत्याशियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान ग्राम प्रधानों की भूमिका और भविष्य को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है।
= राजधानी लखनऊ में प्रधानों की अहम बैठक, सरकार से स्पष्ट निर्णय की मांग =
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने चुनाव में संभावित देरी पर गंभीर चिंता जताई। बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि यदि चुनाव समय पर नहीं होते, तो गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित हो सकते हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सरकार को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए वर्तमान ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में विस्तार देना चाहिए, ताकि विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे।
* 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा वर्तमान कार्यकाल*
प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। यही वजह है कि चुनाव में देरी की संभावना ने पंचायत स्तर पर अनिश्चितता बढ़ा दी है। अब यह सवाल प्रमुख बन गया है कि यदि चुनाव समय पर नहीं होते, तो क्या वर्तमान प्रतिनिधियों को विस्तार दिया जाएगा या ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।
* वित्तीय अनुशासन पर प्रशासन की सख्ती*
चुनावी अनिश्चितता के बीच प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय अनुशासन के कड़े निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा गया है कि 25 मई 2026 तक सभी कार्य उपलब्ध बजट के भीतर ही पूरे किए जाएं।
निर्देशों के अनुसार:-
निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च नहीं किया जाएगा – बकाया भुगतान या विवाद की स्थिति से बचने पर जोर –
नियमों के उल्लंघन पर संबंधित पंचायत सचिव की जवाबदेही तय होगी ।
इससे स्पष्ट है कि प्रशासन पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर सतर्क है।
* गांवों की जमीनी समस्याएं भी बनीं चर्चा का केंद्र*
बैठक में केवल चुनावी मुद्दों तक ही चर्चा सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं को भी जोरदार =तरीके से उठाया गया। यह रही शामिल प्रमुख मांगें =
जल जीवन मिशन के तहत खुदी सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण -खराब हैंडपंपों की मरम्मत व नए हैंडपंपों की स्थापना -बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान -तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई के साथ ही
ग्राम पंचायतों को पर्याप्त विकास निधि उपलब्ध कराना ।
* विकास कार्यों पर ब्रेक लगने की आशंका*
ग्राम प्रधानों का मानना है कि यदि कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं बनती, तो गांवों में विकास कार्य ठप पड़ सकते हैं। पेयजल, सड़क, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पंचायतों के माध्यम से ही संचालित होते हैं।
ऐसे में प्रशासनिक शून्यता की स्थिति ग्रामीण जीवन को सीधे प्रभावित कर सकती है। अधूरे प्रोजेक्ट्स और लंबित योजनाएं आम जनता के लिए असुविधा का कारण बन सकती हैं।
* कुल मिलाकर अब सरकार के निर्णय पर टिकी निगाहें*
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता ने एक नई प्रशासनिक चुनौती खड़ी कर दी है। ग्राम प्रधानों की कार्यकाल बढ़ाने की मांग अब केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि विकास की निरंतरता से जुड़ा अहम प्रश्न बन चुकी है।
अब देखना यह होगा कि सरकार समय रहते कोई ठोस निर्णय लेती है या फिर पंचायत व्यवस्था को अंतरिम विकल्पों के सहारे चलाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान ( द एंड टाइम्स न्यूज )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes