Farrukhabad news –गैंगस्टर की कार्यवाही में अभियुक्त घोषित की अवैध बेनामी संपत्ति की गई कुर्क

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2023

जिला पुलिस द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त अमित सक्सेना की 27 लाख 27 हजार278 रुपये की बेनामी संपत्ति जो उसकी माता मुन्नी देवी निवासी ग्राम सैंथरा कोतवाली कायमगंज के नाम दर्ज थी । उसे विवेचना अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस द्वारा कुर्क कर लिया गया । दी गई जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विवेचना अधिकारी थाना अध्यक्ष कपिल अशोक कुमार द्वारा संपादित विवेचना के अनुसार बताया गया कि श्यामू पाल पुत्र वीर सिंह ( गैंग लीडर ) निवासी ग्राम नगला बिलौना कोतवाली थाना कायमगंज तथा अमित सक्सेना पुत्र महिमा चंद्र एवं सुरजीत पुत्र बल्ली निवासी गण सैंथरा थाना कोतवाली कायमगंज का एक संगठित गैंग है । जिसका लीडर श्यामू पाल बताया जा रहा है । पुलिस के अनुसार यह गैंग आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु समाज विरोधी क्रिया कलाप करते हुए विगत कई वर्षों से गिरोह बनाकर अबैध गतिविधियों में संलिप्त हैं । जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अवैध शस्त्रों से लैस होकर यह गिरोह लूट व डकैती जैसे जघन्य व गंभीर प्रकृति के अपराधिक कार्य करके अवैध कृत्यों एवं अपराधों से अर्जित किए गए अवैध धन के द्वारा अपने साथी व परिवारी जनों के नाम चल अचल संपत्ति एकत्र कर रहे हैं । जबकि वास्तव में इनकी आमदनी का कोई जायज स्रोत नहीं है । विवेचना अधिकारी द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित कर अभियुक्त अमित सक्सेना व उसके परिवारी जनों के नाम पंजीकृत अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क किए जाने के आदेश पारित किए गए । इसी क्रम में तहसीलदार कायमगंज ने थाना अध्यक्ष कंपिल अशोक कुमार तथा थानाध्यक्ष नवाबगंज जयप्रकाश शर्मा तथा हमराह पुलिस बल के साथ अमित सक्सेना की मां मुन्नी देवी के नाम दर्ज एक भवन तथा भूखंड दोनों की कुल जुमला कीमत 27 लाख 27 हजार278 रुपया आंकी गई । इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कर लिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes