Lucknow news –लखनऊ उत्तर प्रदेश।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण किया।इस दौरान सीएम ने कहा कि हेल्थ टूरिज्म के लिए आयुष के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयार होना होगा। हमें आयुष के क्षेत्र में नए-नए शोध करने होंगे।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के लिए 393 आयुष फार्मासिस्ट मिल रहे हैं। ये होम्योपैथ की विधा को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा कि आयुष क्षेत्र में कैरियर बनाने में लोग संकोच करते हैं। ऐसे में युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है। आयुष से जुड़े हर चिकित्सक अपना संकोच दूर करें। इस दिशा में शोध करें। इस विधा को बढावा दें। इस विधा से जुड़े डॉक्टर ही नहीं पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी अहम भूमिका होनी चाहिए।
सीएम ने ने कहा कि पहले आयोग की नियुक्ति में कई साल लग जाते थे। अब बदलाव हुआ है। पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। ये व्यवस्था का हिस्सा बनकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश को ताकत दें जिससे प्रदेश की समृद्धि बढ़े। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना आत्मावलोकन करना होगा। यदि कोई गलत करेगा, उसकी जवाब देही होगी।उत्तर प्रदेश लगातार नए-नए रोजगार के सृजन का विकल्प बन रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि योग भारत की परंपरा से जुड़ा रहा है। होम्योपैथ का प्रयोग ग्रामीण इलाके में सर्वाधिक होता है। इसलिए इस विधा को बढ़ाने की जरूरत है। अब हर व्यक्ति आयुष को अपनाने लगा है। सीएम ने कहा कि कोविड के दौरान यह हम लोगों के लिए सहारा बना। वर्ष 2014 के बाद इस दिशा में तेजी से काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयुष की अलग-अलग विधाओं के लिए डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स शुरू करने के लिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। परापंरागत दवाओं को बढावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ कॉलेजों का निरंतर विकास हो रहा है।
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि महायोगी गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय बन रहा है। उससे सभी आयुष कॉलेजों को जोड़ा गया है। 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनसे विभाग के अस्पतालों को काफी फायदा मिलेगा। विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है।
साभार–
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May