भगैत का किया गया आयोजन

IMG 20220205 WA0171

मुख्यालय अंतर्गत लतौना ग्राम में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा  व अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्मयज्ञ भगैत महासभा के  तत्वावधान में शनिवार को  59  वां वार्षिक अधिवेशन-सह-जिला स्तरीय लोकगाथा भगैत महासम्मेलन हेतु विधि-विधान पूर्वक महाध्वजारोहण किया गया। मौके पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासभा प्रवक्ता डॉ. अमन कुमार ने कहा कि धर्म प्रेम, एकता एवं सद्भाव का प्रतीक है। संसार में इंसान एक मात्र जाति है और मानवता इंसान का सबसे बड़ा धर्म है।जिस व्यक्ति के अंदर इंसानियत नहीं है वह किसी भी धर्म व जाति को अपनाने के लायक नहीं है। इंसान को भगवान व श्मसान हर हमेशा याद रखना चाहिए।  सनातन धर्म सर्वधर्म समभाव एवं वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से ओत-प्रोत है। डॉ. कुमार ने कहा कि संस्कृति ही किसी समाज और देश का प्राण है।  भगैत भारतीय संस्कृति और सभ्यता की सर्वोतम प्रहरी है। लोकगाथा भगैत समाज की किसी वर्ग, धर्म, जाति या व्यक्ति विशेष से संबंधित नहीं है बल्कि सम्पूर्ण समाज की धरोहर है।  डॉ. कुमार ने कहा कि भक्ति का अर्थ केवल ईश्वर का नाम रटना मात्र नहीं है बल्कि ईश्वर के ज्ञान, न्याय, दया, परोपकार आदि गुणों को धारण कर  जीवात्मा कल्याण के लिए कार्य करना है। ईश्वर ने धरती पर लड़ाई- झगड़ा  करने के लिए नहीं भेजा है।बल्कि आम आवाम के साथ मिलकर अच्छे अच्छे काम करने के लिए भेजा है। महासभा के महन्त यागेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में जनचेतना के दृष्टिकोण से भगैत सबसे बड़ा सामाजिक व धार्मिक आन्दोलन है। भगैत सामाजिक शुद्धता एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए वरदान साबित हुई है। भगैत कोशी और मिथिलांचल के जन-जन में समाया हुआ है। उपमहन्त सिकेन्द्र यादव ने कहा कि धर्मराज का असली अर्थ धर्म को पालन करने वाला होता है। भगैत से  साहित्य, संस्कृति व महापुरुषों के इतिहास एवं विचारों की जानकारी मिलती है। वार्षिक सभापति ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि धर्मराज की कथा पर अमल करने के बाद  व्यक्ति में मानवता का गुण कूट-कूट कर भर जाता है।  आचार्य रामजी दास ने कहा कि दुनियां में धर्मो व पंथो की भरमार है फिर भी मानव तनाव और दुखों में जीने को मजबूर है। इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है।मालाधारी मोहन यादव और धर्मपत्नी तुलिया देवी ने पूजा-अर्चना कर संकल्पलिया।  कार्यक्रम में महासभा सचिव सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष धनिकलाल यादव, मंत्री देव नारायण यादव, उप मंत्री शत्रुघन यादव, मुखिया बिजेन्द्र यादव,समिति उमेश यादव, मासिक सभापति  उमेश यादव, डोमी यादव, अनंत यादव, कर्पूरी यादव, सेविका संघ के जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, महात्मा गजेन्द्र यादव, रामजी यादव,महेन्द्र यादव, उमेश यादव, भूमी यादव, भागो यादव, दीपनारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, विशेश्वर यादव, बिरेन्द्र यादव, श्याम यादव, रामकृष्ण यादव, सुकुल यादव आदि उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes