– हमलावर बंदरों की समस्या से वन विभाग को कई बार कराया जा चुका अवगत, लेकिन आज तक नहीं हुआ समाधान
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मार्च 2022
ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही कायमगंज नगर में भी बंदरों के हमले से आए दिन राहगीर छोटे-छोटे बच्चे तथा पुरुष एवं महिलाएं घायल हो रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता है। लेकिन यहां आए दिन रैवीज इंजेक्शन की कमी होने के कारण बेचारे गरीब प्राइवेट दुकानों से 300 से लेकर 400रुपया कीमत में यही इंजेक्शन खरीद कर लगवाने को विवश होते देखे जा सकते हैं। बता दें कि इस समस्या के समाधान हेतु भारतीय किसान यूनियन कई बार नगर पालिका परिषद कायमगंज की ईओ सीमा तोमर तथा उप जिलाधिकारी कायमगंज को ज्ञापन सौंप चुके हैं। किंतु अब तक यहां भी इस पीड़ा को सुनने और समझने वाला कोई नहीं है।
उधर थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर तथा इसी के पड़ोसी गांव रसीदपुर आदि ग्रामों में बंदरों का आतंक चरम पर है। अकेले गांव अलियापुर में ही लगभग 500 से अधिक संख्या में बंदर डेरा जमाए हैं। यह बंदर किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बेचारा मेहनत कश अन्नदाता खेतों में खड़ी फसलों को उजाडते समय जब इन बंदरों को भगाने का प्रयास करता है तो यह बंदर उस पर हमला करके घायल कर देते हैं। इतना ही नहीं इस गांव में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों महिलाओं तथा पुरुषों पर उनके घरों में ही हमलावर होकर घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक लोगों को यहां बंदर घायल कर चुके हैं। कुछ लोग तो इनके हमले में दीवार तथा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनके हाथ पैर की हड्डियों मे फैक्चर तक हो गए। कई बार वन विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट किया जा चुका है । लेकिन अब तक बंदरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसकी वजह से ग्रामीण बर्बाद और परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि या तो इस समस्या का संबंधित विभाग तथा प्रशासन कोई समाधान करे या फिर इन बंदरों को मारने की खुली छूट ग्रामीणों को दे देनी चाहिए। अब तक ग्रामीण बंदरों के हमले से घायल होकर भी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का सम्मान रखते हुए बंदरों को मारने से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं। लेकिन समस्या की गंभीरता से लोग खासे परेशान भी नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct