KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि बस्ती में घरों के आसपास जमा गंदा पानी, छत पर नहाने-कपड़े धोने को मजबूर महिलाएं, जिम्मेदारों के दावों के बीच ग्रामीणों को नहीं मिल रही राहत
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर सीमा से सटी विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत घसिया चिलौली में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गांव की गलियां गंदे पानी से लबालब हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गांव के बीच स्थित तालाब पानी से पूरी तरह भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी वाल्मीकि बस्ती के लोगों को उठानी पड़ रही है, जहां तालाब और चोक नालियों का गंदा पानी घरों के आसपास जमा होकर लोगों के जीवन को नारकीय बना रहा है।
जलभराव की समस्या अब केवल रास्तों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लोगों के मकानों की नींव तक खतरा पहुंचने लगा है। लगातार पानी जमा रहने से मकानों में सीलन और नींव कमजोर होने की आशंका बनी हुई है। इसका एक उदाहरण गजेंद्र गंगवार का मकान है, जो पहले ही ढह चुका है। मकान गिरने के बाद भी उसके मलबे और आसपास नाली तथा तालाब का गंदा पानी जमा है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है।
सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, मकान हो गए नीचे
वाल्मीकि बस्ती के निवासी विमल, लालू, रामकिशन, चंद्रशेखर, रोशन लाल, सुभाष, रामचंद्र, दिनेश, गौरव, नेहाल, योगेश और संतोष ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण के बाद उनके मकान सड़क के मुकाबले काफी नीचे हो गए हैं। इसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला पानी तक सही तरीके से बाहर नहीं जा पा रहा है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के दौरान तालाब का पानी बस्ती के कई घरों में घुस गया था। घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर फैलता रहता है। कई स्थानों पर नालियां चोक हैं और तालाब पहले से ही लबालब भरा हुआ है। ऐसे में पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचता। नतीजा यह है कि गंदा पानी बस्ती के आसपास जमा होकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
सेप्टिक टैंक हुए बंद, छतों पर नहाने-कपड़े धोने को मजबूर महिलाएं
जलभराव का सबसे ज्यादा असर बस्ती की महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि मकान सड़क से नीचे होने के कारण उनके सेप्टिक टैंक भी बंद हो गए हैं। घरों में पानी का इस्तेमाल करना तक मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि नहाने, कपड़े धोने और रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए उन्हें छतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि घरों के आसपास गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। घर से बाहर निकलना हो या घरेलू काम निपटाना, हर कदम पर जलभराव आड़े आता है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
प्रधान प्रतिनिधि बोले- ढलान सही नहीं, कई बार कराई नालियों की सफाई
इस संबंध में ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शिवम यादव ने बताया कि सड़क और नालियां नीचे होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। पंचायत की ओर से कई बार नालियों की सफाई कराई गई, लेकिन पानी का ढलान सही नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैल जाता है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में सड़क ऊंची होने के बाद ही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव का तालाब मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया गया है, जिसके चलते उसका सुंदरीकरण नहीं कराया जा सकता।
सड़क ऊंची हुई तो और नीचे हो जाएंगे मकान, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की चिंता प्रधान प्रतिनिधि के इस समाधान को लेकर और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क को और ऊंचा कर दिया गया तो उनके मकान सड़क के मुकाबले और नीचे हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में घरों से पानी निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा। पहले से बंद पड़े सेप्टिक टैंक की समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर सड़क ऊंची करने से पहले घरों की ऊंचाई और जल निकासी की तकनीकी व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है? यदि पानी निकालने का उचित रास्ता नहीं बनाया गया तो सड़क निर्माण या ऊंचाई बढ़ाने से समस्या का समाधान होने के बजाय परेशानी और बढ़ सकती है।
कागजों और सफाई तक सीमित न रहे समाधान, स्थायी निकासी की दरकार
घसिया चिलौली की वाल्मीकि बस्ती में पैदा हुए हालात पंचायत स्तर पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक तरफ तालाब लबालब भरा है, दूसरी तरफ नालियां चोक हैं और तीसरी ओर सड़क व मकानों की ऊंचाई के बीच ऐसा अंतर पैदा हो गया है कि पानी घरों से बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं तलाश पा रहा।
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जलभराव की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। तालाब, नालियों और सड़क के ढलान का तकनीकी परीक्षण कराकर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे बस्ती के घरों का पानी बिना रुकावट बाहर निकल सके। साथ ही गजेंद्र गंगवार के ढहे मकान के आसपास जमा गंदे पानी की समस्या का भी तत्काल निस्तारण कराया जाए।
फिलहाल घसिया चिलौली की वाल्मीकि बस्ती के लोग जलभराव, गंदगी और बदहाल निकासी व्यवस्था के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अब इंतजार है कि जिम्मेदार अधिकारी कब उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हैं और कब उन्हें इस नारकीय स्थिति से निजात मिलती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल
KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर
Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov