KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

Picsart 26 11 18 15 08 35 614

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई गंभीर चोटें; हालत नाजुक देख लोहिया अस्पताल किया गया रेफर

कायमगंज, फर्रुखाबाद। सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बघार पुलिया के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। हादसे में करीब 60 वर्षीय अधेड़ को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर और दाहिने पैर में गहरी चोट लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

Picsart 26 11 06 00 19 46 998

मिली जानकारी के अनुसार, नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव पहाड़पुर अटसैनी निवासी राधाकृष्ण गंगवार (60) किसी जरूरी काम से बाजार करने के लिए बाइक से कायमगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बघार पुलिया के निकट विजय के समरसेबल के सामने सामने से आ रहे गांव के ही एक अन्य मोटरसाइकिल सवार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राधाकृष्ण के परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई गई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया गया।

Picsart 26 11 04 12 08 52 037

वहीं, परिजनों के मुताबिक दुर्घटना में दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुआ है, जिसे उसके परिजन किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। फिलहाल दूसरे घायल की पहचान और उसकी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

आमने-सामने की इस भिड़ंत ने एक बार फिर सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]