Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Picsart 26 11 17 13 35 48 572

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों की जमीन गंगा में समाई; दो परिवार घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचे

फर्रुखाबाद शमशाबाद। गंगा नदी का जलस्तर और तेज धारा ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत समयचीपुर चितार में गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। नदी का रौद्र रूप देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि देखते ही देखते कई मकान नदी की धारा में समा चुके हैं, जबकि कुछ मकान आधे कटकर किनारे पर लटके हुए हैं। इन मकानों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगा का कटान कितनी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है।

Picsart 26 11 06 00 19 46 998

कटान की चपेट में आने से ग्रामीणों के सामने अब सिर छिपाने से लेकर परिवार की सुरक्षा तक का संकट खड़ा हो गया है। गांव के अनीस पुत्र अमीन और सेमु पुत्र समीम के पक्के मकान भी गंगा के कटान की जद में आ गए हैं। मकानों के अस्तित्व पर खतरा मंडराता देख दोनों परिवारों ने समय रहते घर खाली कर दिए और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली। ग्रामीणों के मुताबिक, नदी की तेज धार ने अब तक चार झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया है। इसके अलावा ग्रामीणों की काफी जमीन भी गंगा में समा चुकी है।

आंखों के सामने उजड़ रहे आशियाने, बेबस ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

गंगा किनारे बसे ग्रामीणों के लिए हर दिन किसी नई आफत से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से नदी लगातार किनारों को काट रही है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि लोगों को अपने घर और खेत बचाने तक का मौका नहीं मिल पा रहा है। जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत और कमाई से अपने आशियाने तैयार किए थे, आज उन्हीं मकानों को नदी की धारा में समाते देखने की नौबत आ गई है।

ग्रामीणों का दर्द है कि खेती की जमीन नदी में समाने से उनकी आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। खेत ही उनकी रोजी-रोटी का प्रमुख सहारा हैं, लेकिन गंगा की कटान लगातार उनकी जमीन निगलती जा रही है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

कई बार दी सूचना, फिर भी नहीं थमा कटान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंगा के कटान की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कटान रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम जमीन पर दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर समय रहते बचाव कार्य शुरू हो जाता तो शायद कुछ मकानों और जमीन को बचाया जा सकता था।

Picsart 26 11 04 12 08 52 037

अब ग्रामीणों को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं नदी का कटान उनके बचे हुए घरों को भी अपनी चपेट में न ले ले। प्रभावित परिवार प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

लेखपाल बोले- उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट

इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत समयचीपुर चितार में गंगा नदी के कटान की सूचना मिली है। मौके पर जाकर स्थिति देखी जा रही है। अनीस और सेमु के मकान कटान की जद में हैं तथा कुछ जमीन नदी में समा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने और कटान रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर जल्द काम किए जाने की बात कही गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन गंगा की कटान से बेघर होने की कगार पर पहुंचे परिवारों को समय रहते राहत दिला पाएगा, या फिर ग्रामीणों को अपने आशियाने और बची-खुची जमीन को भी गंगा की धारा में समाते हुए देखने को मजबूर होना पड़ेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]