KAIMGANJ NEWS–कैसर खां अड्डे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 38 वर्षीय लोकेंद्र यादव की मौत
पत्नी से फोन पर कहा था—पानी गर्म कर देना, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का संसार
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद गांव से वापस अपने घर लौट रहे चीनी मिल कर्मी को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। पत्नी से फोन पर बात कर उन्होंने घर पहुंचने की सूचना दी और पानी गर्म करने को कहा, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर दिल्ली रोड स्थित कैसर खां अड्डे के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दि किसान सहकारी चीनी मिल में फिटर के पद पर तैनात 38 वर्षीय लोकेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिश्तेदारी से लौट रहे थे लोकेंद्र
जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के नगला हार गांव निवासी लोकेंद्र यादव दि किसान सहकारी चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार तड़के वह रिश्ते की भाभी के निधन पर अपने गांव गए थे। वहां से बाइक लेकर चीनी मिल परिसर स्थित अपने क्वार्टर पर लौट रहे थे। इसी दौरान कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर कैसर खां अड्डे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोकेंद्र को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर विपिन कुमार ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी से आखिरी बातचीत में कहा था—पानी गर्म कर देना
लोकेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पत्नी कल्पना, 14 वर्षीय बेटी परी और नौ वर्षीय बेटे शिवांग का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी कल्पना ने बताया कि अलीगंज पहुंचने के बाद पति ने फोन कर कहा था कि वह अब घर के नजदीक पहुंच गए हैं और पानी गर्म कर देना।
कल्पना को क्या मालूम था कि पति से हुई यह बातचीत उनकी आखिरी बातचीत बन जाएगी। जिस घर में उनके लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां कुछ ही देर बाद मातम छा गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने और पत्नी के जीवनसाथी को खो देने से परिवार गहरे सदमे में है।
2017 में चीनी मिल में आए थे नौकरी करने
परिजनों के मुताबिक, लोकेंद्र यादव वर्ष 2017 में नौकरी के लिए चीनी मिल आए थे। नौकरी के सिलसिले में वह चीनी मिल परिसर स्थित क्वार्टर में रह रहे थे। परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। लोकेंद्र की असमय मौत से नगला हार गांव और उनके परिचितों में शोक की लहर है।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव | जिला संवाददाता: दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रांसपोर्ट चौराहे पर सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला ट्रक ड्राइवर, इलाके में फैली सनसनी
KAIMGANJ NEWS अलीगढ़ जाने के लिए निकला था चालक, कायमगंज में संदिग्ध हालत में मिला[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली से चंद कदम दूर नाली में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, चेहरे और गर्दन पर चोटों के निशान से सनसनी
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में टूटा सब्र का बांध: 187 फरियादियों ने लगाई गुहार, महज 11 को मिला मौके पर इंसाफ!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सब-हेडिंग: मुख्य विकास अधिकारी की चौखट पर पहुंचा गांवों का दर्द,[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप
KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल
KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct