KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर नाली में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से रविवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। शव के पास चप्पल भी पड़ी मिली। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी प्रमोद कुमार कोरी पुत्र सोनपाल कोरी बीते दिन दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर से निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। रातभर खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह प्रमोद के छोटे भाई प्रदीप कुमार को जानकारी मिली कि कोतवाली के सामने नाली में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने उसकी पहचान प्रमोद कुमार कोरी के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गमी में शामिल होने गए थे प्रमोद, रातभर घर नहीं लौटे
मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव-मोहल्ले में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रमोद गए थे। परिजनों ने समझा कि वह अंतिम संस्कार के लिए घाट की ओर गए होंगे। इसी वजह से शुरुआत में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। देर रात तक घर न पहुंचने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन सुबह उनकी मौत की खबर मिली। वह शराब पीने के भी आदी थे और उन्हेें मिर्गी का भी दौरा पड़ता था।
चेहरे और गर्दन पर चोटों के निशान, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर शव के पास चप्पल पड़ी मिली। वहीं, मृतक के चेहरे, गर्दन और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान होने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों के चलते घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। किसी संभावित अपराध या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पत्नी, मां और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रंजना, मां मुन्नी देवी और बेटियां अनामिका व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों का दुख देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। बताया गया कि प्रमोद तीन भाइयों में से एक थे। परिवार पर अचानक टूटे इस दुख के कारण गांव में भी शोक का माहौल है।
कोतवाली के सामने युवक का शव मिलने और शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पर टिकी हैं। मौके पर पहुंचे सीओ कायमगंज ने भी साक्ष्य जुटाए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में टूटा सब्र का बांध: 187 फरियादियों ने लगाई गुहार, महज 11 को मिला मौके पर इंसाफ!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सब-हेडिंग: मुख्य विकास अधिकारी की चौखट पर पहुंचा गांवों का दर्द,[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप
KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल
KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct