KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बैंक खाते का ‘खेल’! आधार से खाता खुला, अब 99,999 का माइनस

Picsart 26 10 05 18 51 55 750

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ का सनसनीखेज आरोप, युवक ने थाने में दी तहरीर
कायमगंज। आधार कार्ड की आड़ में बैंक खाता खुलवाकर उसका इस्तेमाल कथित तौर पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में किए जाने का मामला सामने आया है। गऊटोला, मौर्सिदाबाद निवासी संजीत कुमार ने कायमगंज थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर धोखे से उसका आधार कार्ड लेकर एयरटेल पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने, खाते से नकदी निकालने और बाद में खाते में करीब 99,999 रुपये का माइनस बैलेंस दिखने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान गांव का जीहान पुत्र नन्हे उसके पास आया और रिश्तेदार को रुपये भेजने की बात कहकर बैंक खाता खुलवाने में मदद मांगी। आरोप है कि वह संजीत को जटवारा रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र पर ले गया। वहां आधार कार्ड और ई-केवाईसी के जरिए संजीत के नाम पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक का खाता खुलवाया गया।
आरोप है कि खाते में संजीत का मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बजाय जीहान ने अपना मोबाइल नंबर 8467902466 दर्ज करा दिया। इसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराकर खाते से पांच हजार रुपये निकाले गए और रकम अपने पास रख ली गई। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क भी बंद हो गया।
ऐप खोला तो उड़ गए होश
मामला तब गंभीर हुआ जब संजीत ने एयरटेल थैंक्स ऐप में अपने खाते की स्थिति देखी। उसके अनुसार खाते में करीब 99,999 रुपये का माइनस बैलेंस दिखाई दे रहा था। उसे आशंका हुई कि उसके नाम से खोले गए खाते का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध या संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में किया गया है और खाते पर लियन/फ्रीज लगा दिया गया है।
संजीत का आरोप है कि जब उसने जीहान से खाते को सही कराने और माइनस बैलेंस हटाने की बात कही तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बेखौफ होने की बात कही।
बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट ने बढ़ाया शक
मामले में संजीत ने कथित बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। बातचीत में खाते के माइनस बैलेंस को हटवाने, खाते और मोबाइल नंबर से जुड़े मामलों तथा एयरटेल से लोन मिलने की चर्चा सामने आती है। बातचीत में एक व्यक्ति द्वारा एयरटेल से लाखों रुपये का लोन मिलने की बात कहने और रकम बांटने की चर्चा भी दर्ज है।
इसी बातचीत में माइनस बैलेंस को लेकर यह दावा भी किया गया कि रकम धीरे-धीरे अपने आप कम होकर शून्य हो जाएगी। हालांकि, इन बातचीतों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस से साइबर सेल जांच और एफआईआर की मांग
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी जीहान और उसके कथित साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते की जांच साइबर क्राइम सेल से कराने और खुद को साइबर अपराध का आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित के रूप में दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि संजीत के नाम पर खोले गए खाते में आखिर इतना बड़ा माइनस बैलेंस कैसे पहुंचा और उस खाते से किस-किस तरह के वित्तीय लेन-देन हुए? बैंक रिकॉर्ड, खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, केवाईसी और लेन-देन की जांच के बाद ही पूरे मामले की असली तस्वीर सामने आ सकेगी।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]