Farrukhabad news शमसाबाद के पूर्व थानेदार, कस्बा इंचार्ज, लेखपाल और कानूनगो समेत 6 पर BNS की संगीन धाराओं में FIR दर्ज; महकमे में खलबली।
फर्रुखाबाद/शमसाबाद:
खाकी और पटवारी की मिलीभगत से अदालती आदेशों को ठेंगे पर रखने वालों पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। सिविल कोर्ट के स्टे ऑर्डर की धज्जियां उड़ाकर दबंगों को जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष, कस्बा इंचार्ज, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) समेत कुल छह लोगों पर FIR दर्ज की गई है। वर्दी और कलम की ताकत के दम पर इंसाफ की आवाज दबाने वाले अफसरों पर जब केस दर्ज हुआ, तो पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
मामला शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां का है। पीड़ित महेश वर्मा के मुताबिक, उनकी विवादित जमीन पर सिविल कोर्ट कायमगंज (वाद सं. 59/2016) से अंतरिम स्थगादेश (स्टे) प्रभावी था। आरोप है कि कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर तत्कालीन थानाध्यक्ष रमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज सुरेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णकांत और राजस्व निरीक्षक हरमुख सिंह ने विपक्षी मुन्ना खां व जितेंद्र शाक्य से सांठगांठ कर ली। 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे पुलिस-प्रशासन की शह पर जमीन पर अवैध निर्माण शुरू करा दिया गया। पीड़ित ने जब विरोध किया, तो दबंगों ने हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया।
थाने से भगाया, अदालत ने दिखाया आईना
पीड़ित जब शिकायत लेकर शमसाबाद थाने पहुंचा, तो कानून के रखवालों ने ही कानून का माखौल उड़ाया। आरोप है कि थानेदार और कस्बा इंचार्ज ने अभद्रता करते हुए कहा कि वे “किसी अदालत के प्रति बाध्य नहीं हैं” और पीड़ित को दुत्कार कर भगा दिया। एसपी फतेहगढ़ से भी गुहार बेअसर रहने के बाद पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट की शरण ली। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश सुनाया।
इन 6 पर गिरी गाज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 352, 351(3) (आपराधिक धमकी) और 329(3) के तहत मामला दर्ज किया है:
- रमेश सिंह (तत्कालीन थानाध्यक्ष, शमसाबाद)
- सुरेश सिंह (तत्कालीन कस्बा इंचार्ज, शमसाबाद)
- कृष्णकांत (क्षेत्रीय लेखपाल, तहसील कायमगंज)
- हरमुख सिंह (राजस्व निरीक्षक/कानूनगो, तहसील कायमगंज)
- मुन्ना खां (निवासी कम्पिल)
- जितेंद्र शाक्य (निवासी शमसाबाद)
अदालत के इस कड़े रुख के बाद अब आरोपियों की मुश्किलें तय मानी जा रही हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, जीके क्विज में दिखी बच्चों की प्रतिभा
KAIMGANJ NEWS –किरण पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण-कविताओं से बच्चों ने बांधा समां;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के बाद जागा प्रशासन, आतिशबाजी दुकानों पर ताबड़तोड़ जांच
KAIMGANJ NEWS –दो दुकानों में एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा मानकों की खुली पोल; एसडीएम[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ‘अहिंसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार
Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप
Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में ‘स्वास्थ्य की रीढ़’: कायमगंज में फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सीएचसी पर दूसरे दिन भी गरजीं कार्यकत्रियां; 5 अक्टूबर को लखनऊ में गूंजेगी ललकार
KAIMGANJ NEWS –15 दिन के मुकम्मल कार्य बहिष्कार का ऐलान, बेपटरी होने की कगार पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले
Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]
Oct