KAIMGANJ NEWS- शीतल सांझी मंडल बजरिया की मनमोहक झांकियों पर बरसे फूल, जयकारों से गूंजीं कायमगंज की गलियां
– उत्सव को भव्य बनाने के लिए नई टीम का एलान, विवेक शर्मा बने अध्यक्ष; शिव बारात के लिए युवाओं ने कसी कमर
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ढाई सदी से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक विरासत, ढोल-नगाड़ों की थाप, गगनभेदी जयकारे और श्रद्धा का ऐसा समंदर कि हर कोई भक्ति के रस में सराबोर नजर आया। नगर के सुप्रसिद्ध 264bवें ऐतिहासिक सांझी महोत्सव के तहत सोमवार की देर रात बजरिया क्षेत्र में आस्था का जबर्दस्त सैलाब उमड़ा। अवसर था ‘श्री शीतल सांझी मंडल बजरिया’ की ओर से निकाली गई दिव्य शोभायात्रा का, जिसमें देवाधिदेव महादेव-माता पार्वती और संकटमोचन श्री हनुमान जी के सजीव एवं भव्य स्वरूपों ने समूचे इलाके को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रात के सन्नाटे में गूंजे जयकारे, पुष्पवर्षा से पटा मार्ग
जैसे ही परंपरागत वाद्ययंत्रों और झिलमिलाती रोशनी के बीच भगवान शिव-पार्वती और केसरीनंदन की झांकियां मुख्य मार्गों पर उतरीं, दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छतों और दरवाजों से श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वरूपों की अगवानी की। जगह-जगह आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। शिव-पार्वती की अलौकिक युगल झांकी और पवनपुत्र हनुमान के भव्य तेज को निहारने के लिए देर रात तक हजारों की संख्या में नर-नारी और युवा सड़कों पर डटे रहे। पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
लंगड़े बाबा मंदिर में बनी रणनीति, नई टीम को सौंपी कमान
शोभायात्रा के भव्य आगाज से पूर्व ऐतिहासिक लंगड़े बाबा मंदिर प्रांगण में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व उत्साही युवाओं की एक अहम बैठक आहुत की गई। बैठक में महोत्सव को अभूतपूर्व और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लेते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से विवेक शर्मा को मंडल का नया सारथी (अध्यक्ष) चुना गया, जबकि प्रबल शर्मा, दीपक वर्मा, ऋषभ भारद्वाज और सागर गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के विस्तार में आकाश को महामंत्री का दायित्व मिला, वहीं महेश वर्मा उर्फ भोले और अंकुर भारद्वाज को कोषाध्यक्ष पद पर बैठाया गया। इसके अलावा विष्णु वर्मा, करन शाक्य, आयुष प्रजापति व आयुष वर्मा मंत्री पद पर मनोनीत किए गए।
शिव बारात की तैयारियां तेज, युवाओं की फौज तैयार
महोत्सव के सबसे बड़े आकर्षण ‘शिव बारात’ को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए मजबूत युवा टीम उतारी गई है। सुंदरम राजपूत, सौरभ शाक्य, विमल प्रजापति, अनमोल शाक्य, लव प्रजापति, प्रखर और शिवम दिवाकर को शिव बारात प्रभारी बनाया गया है। मीडिया समन्वय की कमान हर्षित वर्मा और मोनू वर्मा संभालेंगे, जबकि पूरे समागम की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का जिम्मा मुकेश दुबे व महेश वर्मा को सर्व व्यवस्था प्रमुख के रूप में दिया गया है।
आयोजन को सफल बनाने में पुष्कर गुप्ता, किशन कश्यप, हैपी मिश्रा, प्रफुल मिश्रा, कान्हा भारद्वाज, सौरभ कुमार और गौरव वर्मा प्रमुख सहयोगी के तौर पर अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि नगर की इस गौरवशाली 264 वर्ष पुरानी परंपरा को इस बार और अधिक भव्यता और दिव्यता के साथ जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत
KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!
KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां
KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका
KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]
Sep