KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

Picsart 26 09 29 17 37 16 420 1

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत के साए में कटी रातें —

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)

नगर पालिका के कथित विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब मोहल्ला बजरिया बेगराज की जमीन अचानक पाताल की ओर धंसने लगी। मूसलाधार बारिश के थपेड़े अभी थमे भी नहीं थे कि गली के बीचों-बीच सड़क भरभराकर नीचे बैठ गई। जब पालिका की कुदालें चलीं और छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया—वर्षों पुरानी ब्रिटिश कालीन चीनी मिट्टी की मुख्य पाइपलाइन चार जगहों से छलनी पड़ी थी, जिससे बहता पानी आसपास की नींव को खोखला कर रहा था। सड़क और नालियों के अचानक जमींदोज होने से इलाके के चार परिवारों की सांसें अटक गई हैं। गोपाल गुप्ता, प्रकाश जौहरी, रफीक टेलर और रहमान के पक्के मकानों की नींव के ठीक नीचे जमीन खिसकने से दरारें आने की आशंका गहरा गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर वक्त रहते रिसाव पर काबू नहीं पाया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा इन आशियानों को मलबे के ढेर में तब्दील कर सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गली में आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इलाकाई बाशिंदों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि पिछले कई हफ्तों से घरों की टोंटियों से बदबूदार और मटमैला पानी टपक रहा था। नगर पालिका के दफ्तर में बार-बार गुहार लगाई गई, मगर कुंभकर्णी नींद में सोए हुक्मरानों ने इसे अनसुना कर दिया। नतीजा यह हुआ कि तीन दिन की लगातार बारिश ने जमीन के भीतर चल रहे इस रिसाव को विस्फोटक बना दिया। नालियां टूटकर नासूर बन गईं और देखते ही देखते पूरी सड़क धंस गई। गली बंद होने और स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश के बाद मंगलवार को पालिका प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कर्मचारियों की फौज बुलवाकर खुदाई शुरू कराई गई। छह फीट नीचे पानी के तेज बहाव और टूटे हुए पाइपों को देखकर कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल युद्धस्तर पर पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क की भराई का काम जारी है, मगर दहशतजदा मोहल्लेवासियों की आंखें अब भी मकानों की दीवारों पर टिकी हैं कि कहीं कोई नई दरार न उभर आए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत

KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां

KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका

KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes