KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट में आकर नवप्रसूता की मौत
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मायके में मचा कोहराम; ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
कायमगंज, संवाददाता।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर में सोमवार सुबह विद्युत विभाग की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। खेत-बाग की ओर गई 26 वर्षीय नवप्रसूता टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे तार से अलग कराया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतका की पहचान कायमगंज के मोहल्ला चिलांका तलैया निवासी आनंद जाटव की पत्नी रागिनी के रूप में हुई। रागिनी कुछ दिन पहले अपने मायके मीरपुर आई थी। परिजनों के अनुसार करीब 16 दिन पहले ही उसने एक नवजात को जन्म दिया था। बताया गया कि कुछ समय पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते वह मायके आई हुई थी।
पहले से टूटा पड़ा था तार, सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार शाम हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर दयाराम की नर्सरी में जा गिरा था। इसकी जानकारी तत्काल विद्युत विभाग के लाइनमैन गौरव को दी गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने के बावजूद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद नहीं की गई। सोमवार सुबह भी लाइनमैन मौके पर पहुंचा और जल्द लाइन कटवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते विद्युत लाइन बंद कर दी जाती तो महिला की जान बच सकती थी।
अनजान महिला का टूटे तार से पड़ा सामना
सोमवार सुबह रागिनी घर से करीब 20 मीटर दूर बागों की तरफ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वह दयाराम की नर्सरी के पास पहुंची। वहां जमीन पर पड़ा हाईटेंशन लाइन का टूटा तार उसे दिखाई नहीं दिया। जैसे ही वह उसके संपर्क में आई, करंट की चपेट में आकर मौके पर ही गिर पड़ी।
महिला को तड़पता देखकर आसपास से गुजर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। बिजली का खतरा होने के कारण लोगों ने सावधानी बरतते हुए लाठी-डंडों की मदद से उसे तार से अलग किया। इसके बाद आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया
सीएचसी कायमगंज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने जांच के बाद रागिनी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। बेटी अनोखी, बेटे दादू समेत मां लाली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवजात समेत तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस विद्युत तार टूटने से लेकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जेई बोले—बारिश के कारण तीन दिन से बंद थी सप्लाई
विद्युत विभाग के जेई कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि हाल में हुई बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद थी। उन्होंने बताया कि लाइन की टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। महिला की मौत की जानकारी विभाग को मिल गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जेई ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की बात भी कही।
ग्रामीणों का सवाल यह है कि यदि लाइन तीन दिन से बंद थी और टूटे तार की सूचना भी विभाग को पहले ही दे दी गई थी, तो फिर हादसे के समय उसमें करंट कैसे पहुंचा और महिला को बचाने के लिए समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की खूनी लापरवाही: हाईटेंशन तार बना काल, 16 दिन के मासूम के सिर से हमेशा के लिए छिन गया मां का आंचल
KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘जलप्रलय’: 8 फीट गहरे पानी में डूबी व्यापारियों की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी से पितौरा-कुबेरपुर में मची त्राहि-त्राहि!
KAIMGANJ NEWS –गोदाम बने ‘तालाब’, करोड़ों की पूंजी खाक; चोक पड़े नालों ने खोला बर्बादी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव
KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी
KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क
KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे
KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं
KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]
Sep