KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

Picsart 26 09 27 22 52 26 144

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने काल, अठखेलियां करते वक्त गहरे भंवर में समाए दो जिगर के टुकड़े

– घंटों चला रूह कंपा देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन, गोताखोरों की मदद से बाहर आया दूसरे मासूम का शव, पसरा सन्नाटा

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

लापरवाही के गहरे गर्त में रविवार की दोपहर दो मासूम जिंदगियां हमेशा-हमेशा के लिए दफन हो गईं। ईंट-भट्ठे के मुनाफे के लिए खेतों का सीना चीरकर बनाए गए जानलेवा गड्ढों ने आज दो घरों के चिराग बुझा दिए। कटरा रहमत खां के पास कलाखेल पचपुखरा में बारिश के पानी से लबालब भरे एक विशालकाय गड्ढे में डूबने से दो सगे दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है और परिजनों के विलाप से हर पत्थरदिल की आंखें भी नम हो गईं।

Picsart 26 09 27 22 53 10 987
पानी से शव को बाहर निकालते गोताखोर

रविवार का दिन था और मौसम खुशनुमा। गांव कटरा रहमत खां निवासी विनोद सक्सेना का 12 वर्षीय बेटा सूरज और राजपाल यादव का 10 वर्षीय लाडला मोनू अपने अन्य हमउम्र साथियों नितिन और चंदू के साथ पचपुखरा स्थित बड़ी कब्रों के पीछे खेतों की तरफ निकल पड़े। वहां खनन माफियाओं द्वारा खोदा गया कई फीट गहरा गड्ढा बारिश के गंदले पानी से किसी समंदर की तरह हिलोरें मार रहा था। बेपरवाह बचपन खतरे से अनजान था। बच्चे पेड़ की डालियों पर चढ़कर पानी में कूद-कूदकर खेल रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने और गहराई का अंदाजा न होने से सूरज और मोनू गहरे भंवर की जद में आ गए और देखते ही देखते पानी की अतल गहराइयों में समाने लगे।

​चीख-पुकार मची तो दौड़े ग्रामीण, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते थम गईं सूरज की सांसें

साथ खेल रहे बच्चों ने जब अपने साथियों को पानी में छटपटाते और डूबते देखा, तो उनकी चीखें निकल गईं। बच्चों का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान बदहवास दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर गंदले पानी में छलांग लगाई और काफी जद्दोजहद के बाद सूरज को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने नब्ज टटोलते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की चौखट पर जैसे ही यह खबर पहुंची, मां शारदा देवी बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं। भाई-बहनों का रो-रोकर गला सूख चुका था।

Picsart 26 09 27 22 54 04 524
पानी में देखते अधिकारी लगी भीड़

​प्रशासन में मचा हड़कंप, गोताखोरों ने घंटों मथा पानी, एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले निकला मोनू का शव

इधर सूरज की सांसें टूटीं, तो उधर मोनू के उसी अथाह पानी में फंसे होने की खबर से कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार अरविंद कुमार दल-बल के साथ दौड़े, वहीं सीओ अभय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पानी इतना गहरा और मटमैला था कि स्थानीय लोगों के बस की बात नहीं रही। आनन-फानन में शमशाबाद से गोताखोरों की विशेष टीम तलब की गई और एनडीआरएफ को अलर्ट भेजा गया।

​गोताखोरों ने पानी के अंदर जिंदगी की उम्मीद में घंटों तलाशी अभियान चलाया। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की सांसें अटकी हुई थीं। आखिरकार, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से कुछ फासले पर मोनू का निष्प्राण शरीर पानी से बाहर खींच लिया गया। शव बाहर आते ही मां गंगादेवी की रूह कंपा देने वाली चीखों से पूरा इलाका थर्रा उठा। बड़ा भाई सोनू और बहनें बदहवास होकर अपने भाई के चेहरे को निहारते रह गए।

​खनन की अनदेखी पर सुलग रहे सवाल

इस दोहरे दर्दनाक हादसे ने ईंट-भट्ठों के लिए होने वाले अनियंत्रित और अवैध खनन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि रिहायशी इलाकों और खेतों के करीब इतने गहरे मौत के कुएं खोदकर लावारिस क्यों छोड़ दिए जाते हैं। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दोनों बालकों की असामयिक मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

​गांव में इस वक्त मातमी सन्नाटा है, चूल्हे ठंडे पड़े हैं और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर इन मासूमों की मौत का गुनहगार कौन?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes