KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

Picsart 26 09 27 21 46 07 684

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान
कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद।
क्षेत्र में पिछले 65 घंटे से अधिक समय से जारी बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लगातार बरसात का असर अब सरकारी और सार्वजनिक भवनों की हालत पर भी नजर आने लगा है। रविवार को राईपुर चिनघटपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब बैंक खुलने के बाद कर्मचारियों की नजर छत से टपकते पानी पर पड़ी। छत से लगातार पानी रिसने के कारण बैंक परिसर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के भीगने का खतरा पैदा हो गया।
दरअसल, बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल से पहले रविवार को शाखा खोली गई थी। कर्मचारी बैंक पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनकी चिंता बढ़ गई। बारिश के कारण भवन की छत से कई स्थानों पर पानी टपक रहा था। पानी नीचे गिरने के कारण कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पानी पहुंचने की आशंका पैदा हो गई।
कर्मचारियों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल सावधानी बरती और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें ढक दिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से उपकरणों को पानी की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, छत से पानी टपकने की घटना ने बैंक भवन की हालत और बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शाखा प्रबंधक अखिलेश चौहान ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बैंक की छत से पानी रिस रहा है। उन्होंने कहा कि पानी टपकने के बावजूद बैंक में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुरक्षित हैं। किसी उपकरण के भीगने की सूचना नहीं है।
लगातार बारिश के बीच सरकारी भवनों में इस तरह पानी का रिसाव सामने आने से कर्मचारियों को कामकाज के दौरान भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो छत से पानी रिसने की समस्या और बढ़ने की आशंका है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes