KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

Picsart 26 09 26 15 49 53 864

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें टूटीं; 33 केवी लाइन में फॉल्ट ने बढ़ाई मुश्किल

कायमगंज। लगातार करीब 30 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रुटौल बिजली उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम से लगातार बाधित है। करीब सात फीडरों पर 18 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रहने के कारण शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

तेज बारिश के साथ चली हवाओं ने बिजली विभाग की व्यवस्था को जगह-जगह झटका दिया। कई स्थानों पर पेड़ और उनकी शाखाएं बिजली की लाइनों पर जा गिरीं। इससे हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद हो गए, वहीं मोबाइल चार्जिंग से लेकर पानी की व्यवस्था तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हाईटेंशन लाइन पर गिरे पेड़, टूट गई बिजली की ‘डोर’

बिजली विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद जावेद खान के मुताबिक लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कई विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी आई है। पितौरा फीडर के अंतर्गत आने वाले बराबिकू और परिउली समेत अन्य गांवों में पेड़ हाईटेंशन लाइनों पर गिरने से विद्युत तार और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। खराब मौसम के चलते मरम्मत कार्य में भी कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

33 केवी लाइन में फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

अधीक्षण अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से भी कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। बारिश और हवा के कारण अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट की स्थिति सामने आई है। मौसम सामान्य होते ही विभाग की टीमें फॉल्ट वाले स्थानों की तलाश कर मरम्मत कार्य शुरू करेंगी।

फीडरवार होगी पेट्रोलिंग, तलाशे जाएंगे फॉल्ट

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों की टीमों को सभी प्रभावित फीडरों पर पेट्रोलिंग के लिए लगाया जाएगा। टीमों द्वारा लाइन और पोलों का निरीक्षण कर खराबी वाले स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। पेड़ों को हटाने के साथ क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

लगातार कई घंटे से बिजली बंद होने से ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के कारण जहां पहले ही आवागमन और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हैं, वहीं बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। लोग बेसब्री से बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes