KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम

Picsart 26 09 25 19 14 11 358

KAIMGANJ NEWS –​रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा को दी गई विदाई

  • ​ढाई घाट गंगा तट पर सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुआ महोत्सव, सीओ और कोतवाल रहे मुस्तैद

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

आसमान से बरसती रिमझिम फुहारें, ढोल-ताशों की गगनभेदी थाप, हवा में उड़ता लाल-गुलाबी गुलाल और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के गूंजते जयकारे… अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कायमगंज की धरती पूरी तरह आस्था और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई। शुक्रवार को गणेश जन्मोत्सव का भव्य और भावुक समापन हुआ। मौसम के बिगड़े मिजाज और हल्की बारिश के बावजूद भक्तों के जुनून में कोई कमी नहीं आई; छाते बंद हो गए और लोग भीगते हुए बप्पा की विदाई धुन पर थिरकते रहे। कस्बे और देहात क्षेत्र को मिलाकर करीब तीन दर्जन से अधिक प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं एक साथ निकलीं, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।

​गली-मोहल्लों से उमड़ा जनसैलाब, फूलों से पटीं सड़कें

सुबह से ही नगर के मोहल्ला झील, पटवनगली, घसिया चिलौली, मुख्य चिलौली, उलियापुर और लालकुआं स्थित शिव मंदिर के पंडालों में विदाई की तैयारियां जोरों पर थीं। जैसे ही बप्पा के रथ आगे बढ़े, ग्रामीण आंचल यानी झब्बूपुर, लुधैया और जौंरा से भी भक्तों की टोलियां मुख्य धारा में आ मिलीं। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी एक ही लय में झूम रहे थे। यात्रा मार्ग पर स्थानीय बाशिंदों ने छतों और दरवाजों से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया। हर कोई विघ्नहर्ता के अंतिम दर्शन कर आशीर्वाद लेने को बेताब दिखा।

Picsart 26 09 25 19 14 50 508
शोभा यात्रा के दौरान झूमते भक्तगण

​उलियापुर में ‘गोविंदा आला रे’: 15 फीट की ऊंचाई पर फोड़ीं मटकियां

शोभायात्रा का सबसे रोमांचक नजारा नगर से सटे उलियापुर में देखने को मिला, जहां विसर्जन यात्रा के दौरान मुंबई की तर्ज पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सड़क पर पांच अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 फीट की बुलंदी पर दही-माखन से भरी मटकियां बांधी गई थीं। डीजे की धुन पर जोशीले युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर शानदार मानव पिरामिड बनाए और एक झटके में मटकियां फोड़ दीं। मटकी फूटते ही नीचे खड़े हुजूम ने तालियों और सीटी की गड़गड़ाहट से आसमान सिर पर उठा लिया।

​ढाई घाट पर भू-विसर्जन, खाकी रही पूरी तरह मुस्तैद

कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रतिमाओं का विशाल काफिला शमसाबाद स्थित ढाई घाट गंगा तट के लिए रवाना हुआ। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशानुसार गंगा किनारे बने विशेष कुंडों में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय वर्मा तथा कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ पूरे रास्ते डटे रहे। विसर्जन के साथ ही कई दिनों से जारी गणेशोत्सव का पटाक्षेप हो गया और भक्तों ने भारी मन से बप्पा को अगले बरस जल्द लौटने का न्योता देकर विदा किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes