Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Picsart 26 09 16 11 48 23 713

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला 315 बोर का तमंचा
पीठ पर खून के निशान से गहराया मौत का रहस्य, ट्रेन की चपेट में आने या किसी और वजह से मौत की जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद, 16 सितंबर। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर बुधवार सुबह रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहल्ला खड़ियाई निवासी दवा विक्रेता अमन शुक्ला (35) पुत्र अरविंद शुक्ला के रूप में हुई। शव की हालत और मौके से तमंचा मिलने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Picsart 26 09 16 11 45 32 130
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमन का शव रेलवे लाइन के किनारे औंधे मुंह पड़ा था। उसके शरीर पर अंडरगारमेंट के अलावा कोई अन्य कपड़ा नहीं था। पीठ पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे। वहीं शव के पास रेलवे ट्रैक के बीच स्लीपर के निकट 315 बोर का एक तमंचा पड़ा मिला। बताया गया कि तमंचा खुला हुआ था और उसकी क्षतिग्रस्त मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा था।
रेलवे लाइन किनारे शव और तमंचा मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान अमन शुक्ला के रूप में हो गई।
मौके की परिस्थितियों ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौके से मिले तमंचे को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही अमन की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
ब्यूरो चीफ— जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा

KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes