Farrukhabad news हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, चौमुखे महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

IMG 20260803 WA0182

Farrukhabad news महेश वर्मा शमशाबाद

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर शमशाबाद स्थित प्राचीन चौमुखे महादेव मंदिर में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी जयघोष से दिनभर गूंजता रहा। तड़के भोर से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में गंगाजल और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और मनमोहक विद्युत सजावट से भव्य रूप दिया गया था। घंटों, घड़ियालों और शंखनाद की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, शहद, दूध, गंगाजल और मिष्ठान अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखा। मंदिर के प्रबंधक संजय गिरी एवं मनोज गिरी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दर्शन व्यवस्था संभाली, जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ पूरे दिन मंदिर परिसर में डटे रहे। पुलिस की सतर्कता और मंदिर प्रबंधन के बेहतर इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं ने बिना किसी अव्यवस्था के दर्शन किए।
श्रावण के पहले सोमवार पर चौमुखे महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, भक्ति और उत्साह ने पूरे शमशाबाद को शिवमय बना दिया। दिनभर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान

KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes