KAIMGANJ NEWS अटेना घाट से जल भरकर लौटते समय हुआ हादसा, सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर, परिजनों में मचा कोहराम
कायमगंज, फर्रुखाबाद। सावन की आस्था के बीच रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कावड़ यात्रा की खुशियों को मातम में बदल दिया। अटेना घाट से गंगाजल भरकर लौट रहे कावड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम सर्रा निवासी प्रमोद कुमार का 26 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार रविवार सुबह अपने गांव के लगभग 20 से 25 साथियों के साथ कावड़ यात्रा लेकर थाना कंपिल क्षेत्र स्थित अटेना घाट पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरने के बाद जल लेकर वापस लौटना शुरू किया और फ़र्सोंन गोला कुआं पर जलाभिषेक की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वापसी के समय रिशु कुमार की बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सीधे पैर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि रिशु कुमार दो भाइयों और एक बहन में शामिल है। हादसे के समय उसके पिता भी कावड़ यात्रा में साथ थे और पीछे दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घायल की मां सूरजमुखी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल का माहौल गमगीन हो उठा।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभिन सिंह ने बताया कि घायल की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ऑक्सफोर्ड से रायसीना तक: सलमान खुर्शीद की सियासी दास्तान, फर्रुखाबाद से कितना गहरा है रिश्ता
Farrukhabd news–कानून के ज्ञाता, कूटनीति के कुशल शिल्पी और सियासी बहसों के स्थायी किरदार की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep