KAIMGANJ NEWS शातिर अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, डुगडुगी बजवाकर किया जिला बदर”

Picsart 26 05 09 16 37 27 623

KAIMGANJ NEWS -भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची टीम, मुनादी कर दी चेतावनी—‘जिले में दिखा तो होगी सख्त कार्रवाई’
– दरोगा द्वारा शराब मांगने का वीडियो वायरल होने पर श्यामू आया चर्चा में बना था पुलिस आंख की किरकिरी
कायमगंज/फर्रुखाबाद
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय ग्राम नगला बिलौना निवासी शातिर अपराधी श्यामू पाल को जिला बदर कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि गांव में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। जिलाधिकारी के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और एसआई ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल आरोपी के गांव पहुंचा। अचानक पुलिस की बड़ी मौजूदगी देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। इसके बाद पुलिस टीम श्यामू पाल को लेकर जनपद की सीमा ब्राहिमपुर पहुंची, जहां डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। मुनादी के माध्यम से आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि तक वह फर्रुखाबाद जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। इसके बाद पुलिस ने उसे एटा जनपद की अलीगंज सीमा की ओर रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि श्यामू पाल एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कायमगंज क्षेत्र के एक दरोगा का शराब मांगने से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो वायरल होने के बाद संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। क्षेत्र में चर्चा है कि वायरल ऑडियो प्रकरण और उससे जुड़े घटनाक्रम में श्यामू पाल का नाम सामने आने के बाद वह पुलिस की निगरानी में आ गया था।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की कठोर नीति के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में अब यह चर्चा तेज है कि अपराध और दबंगई करने वालों पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes