KAIMGANJ NEWS रफ्तार का कहर: तेज पिकअप ने मासूम छात्र को रौंदा, हालत नाजुक

Picsart 26 05 08 16 05 33 324

KAIMGANJ NEWS साइकिल से सामान लेने निकला था कक्षा 5 का छात्र, टक्कर के बाद कई फीट दूर जा गिरा
कायमगंज/फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर एक मासूम छात्र पर टूट पड़ा। गांव हजरतगंज में घर से साइकिल द्वारा सामान लेने निकले 13 वर्षीय छात्र को पीछे से आ रही बेकाबू पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

IMG 20260508 WA0312

हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार गांव हजरतगंज निवासी अवधेश कठेरिया का पुत्र कुनाल जीत सिंह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है। बताया गया कि शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद वह साइकिल से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुनाल कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ लिया और चालक को घेर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल छात्र दर्द से तड़पता रहा।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कुनाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद वाहन चालक रफ्तार पर लगाम नहीं लगा रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes