KAIMGANJ NEWS ढाल पर अचानक पीछे खिसका वाहन, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, बोरियां निकालने में हुई मशक्कत
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मैदा से लदा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मोहल्ला नोनियामगंज निवासी मुन्नालाल अपने पुत्र के साथ ई-रिक्शा में मैदा की बोरियां लादकर पटवनगली रोड से डुंडीगढ़ी स्थित एक बेकरी पर सप्लाई देने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनका ई-रिक्शा पुलगालिब स्थित एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के पास ढाल पर पहुंचा, तभी अचानक वाहन पीछे की ओर खिसकने लगा। चालक संभल पाता इससे पहले ही ई-रिक्शा पुलिया किनारे बने नाले में जा गिरा।
हादसा देख पीछे आ रहे पुत्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल मुन्नालाल को नाले से बाहर निकाला। वहीं ई-रिक्शे में लदी मैदा की बोरियां भी किसी तरह बाहर निकाली गईं। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था न होने को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिया पर सेफ्टी बॉल या रेलिंग लगी होती तो यह हादसा टल सकता था।
घर में खेलते समय मासूम को लगा करंट, हालत गंभीर
अचानक अचेत होकर गिरा छह वर्षीय बालक, परिजनों में मचा हड़कंप
कायमगंज।
कम्पिल नगर के मोहल्ला बारह पत्थर में गुरुवार को एक मासूम बालक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बच्चा अचेत होकर गिर पड़ा, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
मोहल्ला निवासी उदयवीर का छह वर्षीय पुत्र नितेश घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। जोरदार करंट लगने से वह बेहोश हो गया। बच्चे को अचेत देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर बताई है।
संदिग्ध हालात में युवक ने पिया जहर, हालत बिगड़ी
उल्टियां होने पर खुला मामला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कायमगंज।
क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया गया कि युवक ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने पूछताछ की तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कबूल की। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug