KAIMGANJ NEWS मुर्दों के नाम पर ‘खेल’! कायमगंज में 50 साल पहले मरी महिला को जिंदा कर बेच डाली जमीन

Picsart 26 05 06 18 16 33 065

KAIMGANJ NEWS फर्जी बैनामा गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने तीन ‘जालसाजों’ को दबोचा, सलाखों के पीछे पहुंचे मास्टरमाइंड

कायमगंज। फर्रुखाबाद।

साहब! ये कलयुग है, यहाँ अपराधी जमीन हड़पने के लिए मुर्दों को भी कब्र से बाहर ले आते हैं। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला फर्जीवाड़े का खेल कायमगंज पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो सालों पहले मर चुके लोगों के नाम पर फर्जी ‘परमेश्वरी’ खड़ी कर जमीनों का सौदा कर देते थे। मामला ग्राम बेहटा बल्लू का है। पीड़ित शिववीर सिंह के पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि जिस परमेश्वरी की मौत करीब 40-50 साल पहले हो चुकी है, उसने हाल ही में अपनी जमीन का बैनामा किसी और के नाम कर दिया है।

“हैरत की बात यह है कि गिरोह ने एक फर्जी महिला को ‘परमेश्वरी’ बनाकर रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश किया और कागजों पर अंगूठा लगवाकर जमीन हथिया ली।”

 

​जब पीड़ित ने इस धांधली का विरोध किया, तो दबंगों ने उसे इंसाफ देने के बजाय गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। ​उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने जाल बिछाया। मुखबिर की ‘सटीक’ टिप मिलते ही पुलिस टीम ने भकुसा से नगला मलू जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की।

​दोपहर के सन्नाटे को चीरते हुए पुलिस की गाड़ियाँ जब मौके पर पहुँची, तो घेराबंदी देख जालसाजों के पसीने छूट गए। पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया:

  1. रामवीर (निवासी ग्राम बल्लू बेहटा)
  2. अरविन्द (निवासी ग्राम मलू नगला)
  3. अन्नू उर्फ राजवीर (निवासी खानआलमपुर)

भारतीय न्याय संहिता (BNS) का शिकंजा

​पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की पड़ताल में बड़े खुलासे की उम्मीद:

  • ​क्या इस गिरोह में तहसील का कोई कर्मचारी भी मिला हुआ था?
  • ​’फर्जी परमेश्वरी’ बनकर पेश होने वाली महिला कौन है?
  • ​अब तक यह गिरोह कितने ‘मुर्दों’ के नाम पर जमीनों की बंदरबांट कर चुका है?

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है और गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव /दानिश खान 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes